ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष बने विजय कुमार श्रीवास्तव

विजय श्रीवास्तव

युवा तुर्क, लखनऊ

राष्ट्रीय किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजेश शर्मा ने सोशलिस्ट एक्टिविस्ट एवं स्वदेशी विचारजागृति अभियान के संयोजक विजय कुमार लाल श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।

राष्ट्रीय किसान सभा देश के महान क्रांतिकारी सन्यासी, देश में किसान आंदोलन के जनक, महान  स्वतंत्रता संग्राम  सेनानी एवं नेता जी सुभाष चंद्र बोस के गुरु स्वामी  सहजानंद सरस्वती के विचारों का संगठन है।

विजय श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रीय किसान सभा यूपी में किसानों के सम्मान एवं हक-हक़ूक की तथा सामाजिक एवं  न्याय की लड़ाई मजबूती से लड़ेगी। श्री श्रीवास्तव के राष्ट्रीय किसान सभा यूपी के अध्यक्ष बनने पर राहुल वर्मा, डॉ रजनीश श्रीवास्तव, संजय गौड़, डॉ सुभाष चंद्रा, मोहमद कलीम, पवन राजभर, राम नरेश शर्मा, अपराजिता श्रीवास्तव, एडवोकेट संतोष पटेल,  सुभाष यादव, विवेक सिंह, कमलेश सिंह, शशि प्रकाश श्रीवास्तव ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: किसानों को 4 मई को मिलेगी फसल क्षतिपूर्ति राशि

Related posts

मंत्री नरेंद्र कश्यप ने स्पेशल ओलंपिक विजेता वासु तिवारी को किया सम्मानित

Baliram Singh

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का कांग्रेस ने किया विरोध तो भड़के पंकज चौधरी

Baliram Singh

जनसमस्याओं के निवारण के लिए सीधे संपर्क करें कार्यकर्ता

Baliram Singh