ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
अन्य राज्यउत्तर प्रदेशबिहार

किसानों की मांग- विंध्य एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि अधिग्रहण पर लगे रोक  

किसान

फैक्ट्रियों में स्थानीय युवकों को मिले रोजगार

भाकियू (अरा) ने मंडलायुक्त, मिर्जापुर को सौंपा 16 सूत्रीय ज्ञापन

युवा तुर्क, सोनभद्र

भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के तत्वावधान में किसानों ने किसानों और स्थानीय ग्रामीणों से जुड़ी समस्याओं को लेकर मंडलायुक्त, मिर्जापुर को16 सूत्रीय मांगों के ज्ञापन सौंपा। किसानों ने मांग की कि विंध्य एक्सप्रेस-वे के लिए की जा रही भूमि अधिग्रहण पर तत्काल रोक लगायी जाए और मिर्जापुर स्थित टोल प्लाजा पर स्थानीय किसानों को टोल से छूट प्रदान की जाए। इसके अलावा सोनभद्र फैक्ट्रियों में स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराया जाए। भाकियू (अरा.) ने कहा कि यदि मांगों पर तत्काल सकारात्मक कार्यवाही न की गई तो आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

BKU
भाकियू (अरा) ने मंडलायुक्त मिर्जापुर को सौंपा ज्ञापन

किसान नेता संतोष सहनी ने बताया कि विंध्य एक्सप्रेस-वे के भूमि अधिग्रहण पर तत्काल रोक लगाई जाए। इसके अलावा सोनभद्र जनपद में चल रही चकबंदी प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराई जाए। किसानों ने मांग की कि अडाणी/एनटीपीसी परियोजना में भूमि देने वाले प्रभावितों को रोजगार एवं उचित मुआवजा दिया जाए। और मिर्जापुर क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन पर पूर्ण रोक लगाकर कठोर कार्रवाई की जाए।

किसानों को मिले खाद:

किसानों को समय पर यूरिया एवं डीएपी खाद की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

BKU
भाकियू (अरा) ने मंडलायुक्त मिर्जापुर को सौंपा ज्ञापन

एमएसपी पर धान खरीद:

न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर धान की खरीद हेतु पर्याप्त क्रय केंद्र खोले जाएं।

खतौनी अंश निर्धारण:

ग्राम स्तर पर खतौनी अंश निर्धारण के लिए शिविर लगाकर किसानों की मांगों का निस्तारण किया जाए।

BKU
भाकियू (अरा) ने दी चेतावनी

नशामुक्ति अभियान:

क्षेत्र में बढ़ते नशा कारोबार पर कठोर कार्रवाई कर नशामुक्ति अभियान चलाया जाए।

टोल प्लाजा विवाद:

मिर्जापुर स्थित टोल प्लाजा के विवाद का समाधान कर स्थानीय किसानों को टोल से छूट प्रदान की जाए।

सड़क मरम्मत:

पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्मित सड़कों की गुणवत्ता सुनिश्चित कर खराब सड़कों की तत्काल मरम्मत कराई जाए।

अतिक्रमण मुक्ति:

सरकारी एवं सार्वजनिक भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटाकर भूमि को मुक्त कराया जाए।

ज्ञापनों का निस्तारण:

पूर्व में सौंपे गए ज्ञापनों का समयबद्ध निस्तारण कर कार्रवाई की जाए।

पीएम किसान सम्मान निधि:

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ाकर पात्र किसानों को नियमित भुगतान किया जाए।

बिजली आपूर्ति एवं राहत:

कृषि हेतु निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कर किसानों के बिजली बिलों में राहत/माफी दी जाए।

स्थानीय रोजगार (औद्योगिक इकाइयां):

तापीय परियोजना ओबरा सोनभद्र, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेणुकूट, तथा अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी डाला-चोपन (सोनभद्र) में स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराया जाए।

Yuva Turk
Yuva Turk

पोषाहार वितरण की जांच:

जनपद सोनभद्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा किए जाने वाले पोषाहार वितरण की बाहरी जांच टीम लगाकर जांच कराई जाए। जांच के दौरान वितरण रजिस्टर (लाभार्थियों के मोबाइल नंबर सहित) की गहन समीक्षा की जाए।

इस एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में राहुल जमींदार उत्तर प्रदेश विधि सलाहकार, अजय कुमार मिश्रा तहसील अध्यक्ष करछना, घनश्याम तिवारी संगठन मंत्री यमुना पार, संतोष साहनी जिला अध्यक्ष सोनभद्र, महेंद्र भारती, राम आसरे पिछड़ा प्रकोप अध्यक्ष बुंदेलखंड, बजरंगी मिश्रा मंडल अध्यक्ष, मिर्जापुर सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: पटेल बनाम नेहरू पर उलझने की बजाय उनके योगदान का हो मूल्यांकन- रामेश्वर पवन

बेल्थरा रोड
मां मतुरानी देवी फॉर्मेसी कॉलेज, बेल्थरा रोड, बलिया

Related posts

करमा महोत्सव में गूंजा जनजातीय संस्कृति और परंपरा का संदेश

Baliram Singh

बेंगलुरु में आदिवासी क्षेत्र के युवक की मौत से गांव में मचा कोहराम  

Baliram Singh

आरक्षण: गंगाजल हाथ में लेकर संकल्प लेगा निषाद समाज

Baliram Singh