ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

विधानसभा चुनाव: जनता दल एस ने मण्डल प्रभारियों की घोषणा की

ओंकार सिंह

युवा तुर्क, लखनऊ

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले जनता दल सेक्यूलर भी अपने संगठन को दुरूस्त करना शुरू कर दिया है। जनता दल सेक्युलर के प्रदेश प्रवक्ता जॉय बनर्जी ने बताया कि 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले जनता दल सेक्युलर ने उत्तर प्रदेश में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त और मजबूत करने के लिए सघन अभियान छेड़ दिया है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार सिंह Onkar Singh के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में बैठकों और कार्यकर्ता सम्मेलनों के माध्यम से संगठन विस्तार का कार्यक्रम चल रहा है। चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, बलिया, गाजीपुर, बलरामपुर, बस्ती, गोण्डा, शाहजहांपुर, कानपुर, बुलंदशहर, सहारनपुर , आगरा, हापुड़ सहित कई जिलों में कार्यकर्ता सम्मेलनों को संबोधित कर उन्होंने 2027 के चुनाव में अहम भूमिका निभाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा की सहमति से और केंद्रीय मंत्री एचडी कुमार स्वामी के मार्गदर्शन में विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए प्रदेश के मण्डल प्रभारियों की नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष ओंकार सिंह के द्वारा जारी कर दी गई है।

मंडल प्रभारियों की सूची:

लखनऊ मण्डल- प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक पाठक और प्रदेश महासचिव राजेन्द्र सिंह रावत

अयोध्या, बस्ती एवं गोरखपुर मण्डल – प्रदेश प्रवक्ता जॉय बनर्जी, प्रदेश महासचिव पटेल अशोक विश्वास एवं प्रदेश सचिव चन्द्रिका प्रसाद यादव

प्रयागराज मण्डल – प्रदेश महासचिव राजेश सिंह

वाराणसी एवं मिर्जापुर मण्डल- प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी कन्हैया महाराज

झाँसी मण्डल – प्रदेश सचिव धर्मेन्द्र रस्तोगी

चित्रकूट मण्डल – प्रदेश महासचिव जयप्रकाश

आगरा मण्डल- प्रदेश महासचिव शिव कुमार एवं राजीव तोमर

मेरठ मण्डल- चौधरी इलम सिंह और नीलेश भाटी

सहारनपुर मण्डल – प्रदेश महासचिव भुवनेश्वर दीक्षित

बरेली व मुरादाबाद मण्डल – प्रदेश सचिव संजय सिंह और हिमांशु गोस्वामी

कानपुर और आजमगढ़ मण्डल- प्रदेश उपाध्यक्ष डियर खान व अवधेश यादव एवं प्रदेश सचिव घनश्याम सिंह

देवी पाटन मण्डल – प्रदेश उपाध्यक्ष हेमराज सिंह और दीपक पांडेय

अलीगढ़ मण्डल- प्रदेश सचिव राजीव सक्सेना और अवनीश त्यागी

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: एमएलसी चुनाव: 6 पर भाजपा व 5 पर सपा का कब्जा

बेल्थरा रोड
मां मतुरानी देवी फॉर्मेसी कॉलेज, बेल्थरा रोड, बलिया
युवा तुर्क
जनसरोकर की खबरों के लिए युवा तुर्क को मजबूत कीजिये, हमारा संबल बनिये

Related posts

पायलट प्रोजेक्ट: किसानों ने ऐप पर बुक किया 542 मीट्रिक टन से अधिक उर्वरक

Baliram Singh

सेवानिवृत CRPF जवान की चाकू मार कर हत्या, भाई भी घायल

Baliram Singh

मोबाइल छिनैती करने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने भेजा जेल 

Baliram Singh