ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
Lead Storyउत्तर प्रदेशदेश

सीएम योगी के गृह जनपद में नितिन नवीन की अगुवाई में निकली पदयात्रा  

BJP

पंकज चौधरी, जयंत चौधरी और संजय निषाद समेत एनडीए के दिग्गज जुटे

युवा तुर्क, लखनऊ/गोरखपुर

नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की रैली के जवाब में भाजपा की तरफ से पूरे देश में ‘लोकतंत्र बचाओ- अराजकता हटाओ ‘ रैली कर रही है। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में निकली पदयात्रा के जरिए एनडीए ने राजनीतिक एकजुटता का प्रदर्शन किया। पूरे आयोजन में गोरखपुर की सड़कें एनडीए के घटक दलों के अलग-अलग रंगों और झंडों से सराबोर नजर आईं। हालांकि अपना दल एस को छोड़कर भाजपा के झंडों के साथ रालोद, निषाद पार्टी और सुभासपा के झंडों ने गठबंधन की साझा राजनीतिक तस्वीर पेश की। अपना दल एस की तरफ से रामपुर में स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया।

बीजेपी
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ’ पदयात्रा

महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज से शुरू हुई पदयात्रा गोलघर की सड़कों से होते हुए गोलघर काली मंदिर पहुंची। यहां से यात्रा आगे बढ़ते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर समाप्त हुई।

पूरे मार्ग पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों का उत्साह दिखाई दिया। जगह-जगह पार्टी के झंडे, बैनर और स्वागत की तैयारियां की गई थीं। ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ के नारों से शहर की सड़कें गूंजती रहीं।

बीजेपी
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ’ पदयात्रा

पदयात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, प्रदेश सरकार में मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद तथा सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर शामिल हुए।

अलग-अलग राजनीतिक दलों के प्रमुख चेहरों की एक साथ मौजूदगी ने आयोजन को एनडीए के साझा शक्ति प्रदर्शन का रूप दिया। राजनीतिक दृष्टि से पदयात्रा को 2027 विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए की एकजुटता प्रदर्शित करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। भाजपा ने इस आयोजन के जरिए केवल अपने संगठन की ताकत नहीं दिखाई, बल्कि सहयोगी दलों को भी एक साझा मंच और राजनीतिक पहचान देने का संदेश दिया।

2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के लिए आयोजन गठबंधन के सहयोगियों को साथ लेकर चलने और पूर्वांचल में अपनी राजनीतिक सक्रियता दिखाने का एक महत्वपूर्ण अवसर रहा।

बेल्थरा रोड
मां मतुरानी देवी फॉर्मेसी कॉलेज, बेल्थरा रोड, बलिया

प्रयागराज में केशव प्रसाद मौर्य ने की अगुवाई:

उधर, प्रयागराज में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई। इस पदयात्रा में कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल नंदी, अनिल राजभर, रविंद्र जायसवाल, डॉ.दयाशंकर मिश्र दयालु, मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, मंत्री संजीव गोंड इत्यादि शामिल हुए।

BJP
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में प्रयागराज में ‘लोकतंत्र बचाओ’ पदयात्रा

लखनऊ में भी बड़ा प्रदर्शन:

एक दिन पहले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा ने लखनऊ में शक्ति प्रदर्शन किया था। भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ- अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की वजह से लखनऊ के हार्ट कहे जाने वाले हजरतगंज में दिनभर जाम की समस्या बनी रही। यह समस्या देर रात तक बनी रही।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: दीपावली-छठ पर बिहार के लिए 15 हजार ट्रेनें, प्रकाश पर्व पर भी विशेष इंतजाम

Yuva Turk
Yuva Turk

Related posts

संत कबीर दास जी के विचारों से प्रेरित थे बाबा साहेब

Baliram Singh

पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह की गाड़ी से बाइक टकराई, युवक की मौत, साथी मऊ रेफर

Baliram Singh

विश्व परिवार दिवस: परिवारों ने साझा किए प्रेम, संस्कार और एकता के संदेश

Baliram Singh