ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेशदेशविदेश

विश्व परिवार दिवस: परिवारों ने साझा किए प्रेम, संस्कार और एकता के संदेश

परिवार

युवा तुर्क, बेल्थरा रोड

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाए जाने वाले विश्व परिवार दिवस के अवसर पर गुरुवार को बेल्थरा रोड क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं पारिवारिक आयोजनों के माध्यम से परिवार की महत्ता को रेखांकित किया गया। लोगों ने परिवार को समाज की सबसे मजबूत इकाई बताते हुए आपसी प्रेम, सम्मान और संस्कारों को जीवन की सबसे बड़ी पूंजी बताया।

बेल्थरा रोड
सेंट जेवियर स्कूल, बेल्थरा रोड

नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कई परिवारों ने एक साथ समय बिताकर इस दिन को खास बनाया। बच्चों ने अपने माता-पिता एवं बुजुर्गों के प्रति सम्मान प्रकट किया तो वहीं बुजुर्गों ने नई पीढ़ी को परिवार की परंपरा, संस्कार और एकता का महत्व समझाया। कई स्थानों पर सामूहिक भोजन, पारिवारिक मिलन एवं फोटो साझा कर लोगों ने परिवार के प्रति अपने जुड़ाव को व्यक्त किया।

शिक्षकों, समाजसेवियों एवं बुद्धिजीवियों ने कहा कि बदलते समय में संयुक्त परिवार भले कम हो रहे हों, लेकिन परिवार की भावना आज भी समाज को जोड़ने का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने कहा कि परिवार ही वह स्थान है जहां व्यक्ति को सुरक्षा, संस्कार, सहयोग और भावनात्मक शक्ति प्राप्त होती है।

क्षेत्र के युवाओं ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से परिवार के साथ तस्वीरें साझा कर विश्व परिवार दिवस की शुभकामनाएं दीं। लोगों ने संदेश दिया कि व्यस्त जीवनशैली के बीच परिवार के लिए समय निकालना आज की सबसे बड़ी जरूरत है।

विश्व परिवार दिवस के अवसर पर बेल्थरा रोड में पूरे दिन पारिवारिक अपनापन, प्रेम और एकता का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर डॉ.शेषमणि सिंह, जितेंद्र कुमार, डीओ आशीष सिंह, विजय चौरसिया, विक्की पांडेय, अनुपम बरनवाल, रघुवंश सिंह, मो.शहनाज, डॉ. ए शेखर पांडेय, डॉ.आलोक गिरि सहित कई प्रबुद्ध लोगों ने परिवार की महत्ता पर प्रकाश डाला।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: सरकारी वाहन की जगह पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करेंगे अधिकारी

 

Related posts

जनसैलाब के बीच पूर्व मंत्री हरिनारायण राजभर को दी गई अंतिम विदाई

Baliram Singh

आसनसोल में ‘आर्थिक गणतंत्र’ की एंट्री, गोंगपा ने बलिराम गोंड को बनाया चेहरा

Baliram Singh

सौर नवाचार को मिली नई उड़ान, मंत्री राकेश सचान के मार्गदर्शन में युवाओं का अनोखा प्रयोग

Baliram Singh