ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
Lead Storyउत्तर प्रदेश

सरकारी वाहन की जगह पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करेंगे अधिकारी

Mirzapur

डीएम पवन कुमार गंगवार ने अधिकारियों को दिया ईंधन बचाने के निर्देश 

युवा तुर्क, मीरजापुर

मध्य पूर्व में जारी जंग से उपजे तेल संकट से निपटने के लिए पीएम मोदी के आह्वान के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों को अपनी फ्लीट आधी करने व प्रशासनिक अधिकारियों को ईंधन की बचत के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने भी विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को ईंधन की बचत के निर्देश दिए हैं। 

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि तेल संकट को देखते हुए सभी अधिकारी फील्ड विजिट के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें।

अत्यधिक जरूरी होने पर ही सरकारी वाहन का उपयोग करें। अधिकारी फील्ड विजिट के लिए दूसरे विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए एक दूसरे के साथ वाहन को शेयर करें।

आम जनता से सार्वजनिक वाहनों के उपयोग की अपील:

तेल संकट को देखते हुए जिलाधिकारी ने आम जनता से भी सार्वजनिक वाहनों का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने की अपील करते हुए कहा कि ईंधन के वैश्विक संकट को देखते हुए हम सभी लोगों को इसका सामना एकजुट होकर करना है। गैस व पेट्रोलियम पदार्थों का पर्याप्त भंडार हैं, लेकिन जंग की अनिश्चितता को देखते हुए इसके इस्तेमाल में अब हमें सहूलियत बरतनी होगी।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: मंत्री आशीष पटेल का निर्देश- हर छात्र के लिए दो इंडस्ट्रियल विजिट होगा अनिवार्य

बेल्थरा रोड
सेंट जेवियर स्कूल, बेल्थरा रोड
डॉ अनिल गंगवार
डॉ अनिल गंगवार, गैस्ट्रोलॉजिस्ट, लखनऊ

Related posts

समाजवादी सरकार के कार्यकाल में लोग बिजली के तारों पर सुखाते थे कपड़े-सीएम योगी

Baliram Singh

दिल्ली के मावलंकर हाल में आयोजित होगा चंद्रशेखर जन्मशती समारोह

Baliram Singh

योगी सरकार ने जेपी एनआईसी को बर्बाद कर दिया- विजय श्रीवास्तव

Baliram Singh