ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

श्रमिकों के नाम पर अपनी रोटियां सेंक रहे हैं मजदूर संगठन

Renukut

विजय प्रताप सिंह की चेतावनी- श्रमिकों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

युवा तुर्क, रेणुकूट (सोनभद्र)

सोनभद्र की औद्योगिक नगरी रेणुकूट में मज़दूरों के हक और अधिकार की लड़ाई एक बार फिर तेज़ होने वाली है। स्व. शिव प्रताप सिंह के भाई मज़दूर नेता विजय प्रताप सिंह उर्फ डब्लू सिंह ने चेतावनी दी है कि क्षेत्र में मज़दूरों का आर्थिक या मानसिक शोषण अब कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

रेनुकूट
श्रमिक नेता डब्लू सिंह

रेणुकूट के मज़दूर आज भी स्व. शिव प्रताप सिंह को अपना मसीहा मानते हैं। उनके निधन के बाद क्षेत्र का मज़दूर वर्ग स्वयं को नेतृत्वहीन महसूस कर रहा था। डब्लू सिंह ने सार्वजनिक रूप से घोषणा की है कि वे अपने बड़े भाई के पदचिन्हों पर चलते हुए उनके अधूरे सपनों को साकार करेंगे। उन्होंने कहा कि मज़दूरों के सम्मान और रोटी की लड़ाई के लिए वे किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। विजय प्रताप सिंह ने मज़दूरों के नाम पर चल रही राजनीति और प्रशासनिक सुस्ती पर तीखा हमला बोला है।

बेल्थरा रोड
सेंट जेवियर स्कूल, बेल्थरा रोड

डब्लू सिंह का आरोप है कि रेणुकूट में सक्रिय कई मज़दूर संगठन केवल मज़दूरों के नाम पर अपनी रोटियां सेंक रहे हैं।

ये संगठन मज़दूरों के हितों की रक्षा करने की बजाय उनके हकों का सौदा कर अपना निजी फायदा देख रहे हैं। उन्होंने उप श्रम आयुक्त (DLC) कार्यालय को सीधे कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि यह विभाग अब केवल नाम का रह गया है।

डब्लू सिंह के अनुसार, डीएलसी कार्यालय कंपनियों का रबर स्टैंप बन चुका है और मज़दूरों की समस्याओं के समाधान की बजाय कंपनियों के इशारों पर काम कर रहा है।

डब्लू सिंह की सक्रियता ने रेणुकूट के औद्योगिक घरानों और निष्क्रिय पड़े पुराने संगठनों में खलबली मचा दी है। डब्लू सिंह ने अपनी भविष्य की योजनाओं का संकेत देते हुए कहा कि आने वाले समय में वे वेतन विसंगति, सुरक्षा मानक और नाजायज़ छंटनी जैसे गंभीर मुद्दों पर मज़दूरों को एकजुट कर एक बड़ा आंदोलन खड़ा करेंगे। सोनभद्र के इस औद्योगिक बेल्ट में डब्लू सिंह का यह उभार यहाँ की मज़दूर राजनीति की दिशा और दशा बदलने के साफ संकेत दे रहा है।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: नगर निकाय- मात्र 21 बाबू देखते हैं 6686 कर्मचारियों का बहीखाता

डॉ अनिल गंगवार
डॉ अनिल गंगवार, गैस्ट्रोलॉजिस्ट, लखनऊ

 

Related posts

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, आठ ने ली शपथ

Baliram Singh

स्काउट्स-गाइड शिविर बना ‘लाइफ स्किल्स लैब’

Baliram Singh

एसआईआर- 6 जनवरी के बाद 70,69,810 जमा हुए फॉर्म 6

Baliram Singh