ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेशबिहार

नीतीश कुमार के विकास कार्यों के बल पर यूपी चुनाव में मजबूती से उतरेगी जदयू

जदयू

पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने दिया आवश्यक निर्देश

युवा तुर्क, लखनऊ

उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) ने भी तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी प्रदेश की उन सीटों पर तैयारी करेगी, जहां उसकी जमीनी पकड़ मजबूत है। शनिवार, 18 जुलाई को उत्तर प्रदेश के जदयू के प्रभारी एवं बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री श्रवण कुमार ने राजधानी लखनऊ में पार्टी पदाधिकारियों संग महत्वपूर्ण बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पिछले दो दशकों में बिहार में किए गए विकास कार्य एवं बहन-बेटियों के विकास को लेकर किए गए उल्लेखनीय कार्य को जनता के बीच लेकर जायें, हमें सफलता अवश्य मिलेगी।

JDU
मंत्री श्रवण कुमार का जदयू कार्यालय प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा ने किया स्वागत

जदयू की उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह सभागार, सहकारिता भवन में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने की।

जदयू
लखनऊ में जदयू की बैठक

बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों, सभी जिलाध्यक्षों, विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्षों तथा प्रदेश पदाधिकारियों ने भाग लिया। संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों तथा वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 2027 चुनाव को ध्यान में रखते हुए मण्डल सम्मेलन, जिला सम्मेलन, विधानसभा सम्मेलन कराने के पश्चात राज्य स्तरीय सम्मेलन कराया जाएगा, जिसमे जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा शामिल होंगे।

इसके अतिरिक्त पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं बिहार सरकार के मंत्रियों के विधानसभा, जिला एवं मंडल स्तर पर व्यापक जनसंपर्क और संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे प्रदेश में पार्टी संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।

बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के अंतर्गत सभी जिलों एवं प्रदेश पदाधिकारियों से संभावित एवं इच्छुक प्रत्याशियों के नाम समीक्षा हेतु आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया।

साथ ही जिला, विधानसभा एवं बूथ स्तर तक संगठन के विस्तार और उसकी प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत पार्टी उत्तर प्रदेश में किन-किन विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ेगी, इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी।

मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरकार, विशेषकर ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पिछले दो दशकों में बिहार ने विकास, सुशासन एवं सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं।

उन्होंने कहा कि महिलाओं, बेटियों एवं ग्रामीण विकास से जुड़ी अनेक योजनाएँ आज अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे इन जनहितकारी योजनाओं एवं जदयू की विकासवादी सोच को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करें।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने कहा कि जनता दल (यूनाइटेड) वर्ष 2027 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पूरी मजबूती और संगठनात्मक शक्ति के साथ लड़ेगी तथा प्रदेश में बनने वाली अगली सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: बिहार की इस पहल की राष्ट्रीय स्तर पर हुई सराहना

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट
बेल्थरा रोड
सेंट जेवियर स्कूल, बेल्थरा रोड

Related posts

प्रत्येक माह की 10 तारीख को मनाया जाएगा ‘बिहार पेंशन दिवस’

Baliram Singh

बेल्थरा रोड: मनोनीत सभासदों ने नगर के विकास का लिया संकल्प

Baliram Singh

भारत रत्न से सम्मानित हों जननायक चंद्रशेखर, पैतृक क्षेत्र बेल्थरा रोड में उठी मांग

Baliram Singh