ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
अन्य राज्यउत्तर प्रदेश

शिवा शर्मा मर्डर केस: 11 दिनों बाद नागपुर में गिरफ्तार हुई श्रद्धा दुबे

श्रद्धा दुबे

युवा तुर्क, लखनऊ

राजधानी लखनऊ के शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे को पुलिस ने महाराष्ट्र के नागपुर से अरेस्ट किया है। यूपी एसटीएफ की वाराणसी यूनिट, लखनऊ पुलिस और नागपुर पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में आरोपी श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इन पर 50-50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी।

पुलिस का दावा है कि यह अपनी बहन और ड्राइवर के साथ लगातार बुर्के में ट्रेवल कर रही थी. STF ने इसकी लोकेशन को ट्रेस किया और नागपुर पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया।

अब इसे ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाया जाएगा। बताया जा रहा है कि श्रद्धा दुबे एंटीसिपेटरी बेल लेने की कोशिश में थी।

श्रद्धा दुबे बाय रोड आगरा से नागपुर पहुंची थी। नागपुर में एक परिचित के फ्लैट में रुकने की व्यवस्था करवाई गई थी। लोकेशन मिलने पर टीम देर रात नागपुर रवाना हो गई थी। पुलिस ने दोपहर में छापेमारी कर फ्लैट से तीनों को एक साथ गिरफ्तार किया।

बता दें कि श्रद्धा दुबे पिछले 11 दिनों से फरार चल रही थी। पहले वो नेपाल चली गई थी, जिसके बाद वो लखनऊ आई। लखनऊ में उसने एक चैनल को बयान दिया और फिर से फरार हो गई।

लखनऊ के हजरतगंज स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट में 9 अक्टूबर 2026 को कैफे संचालक शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी। मामले में परिजनों का आरोप था कि यह हत्या है और जल्द से जल्द श्रद्धा को गिरफ्तार किया जाए।

डीसीपी, एसीपी और इंस्पेक्टर पर गिरी थी गाज:

लखनऊ में कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर कमिश्नर ने पहले हजरतगंज थाने के इंस्पेक्टर विक्रम सिंह को लाइन हाजिर किया। इसके अलावा कई पुलिस अधिकारियों पर गाज गिरी।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: आजमगढ़- बलिया की 3-3 सीटों सहित 33 सीटों पर ओमप्रकाश राजभर की दावेदारी

बेल्थरा रोड
मां मतुरानी देवी फॉर्मेसी कॉलेज, बेल्थरा रोड, बलिया

Related posts

यूजीसी नियमों की समीक्षा के लिए गठित होगी उच्चस्तरीय समिति

Baliram Singh

तानाशाही प्रवृत्ति लोकतंत्र को हमेश कमजोर करती है- अशोक बाजपेयी

Baliram Singh

देशव्यापी प्रदर्शन की गूंज सोनभद्र तक पहुंची

Baliram Singh