योगी सरकार की छवि खराब कर रहे हैं अधिकारी
युवा तुर्क, प्रयागराज
चुनावी साल में अधिकारी योगी सरकार की छवि खराब करने में जुटे हैं। PET परीक्षा की तिथि नजदीक आ गई हैं, लेकिन लाखों अभ्यर्थियों का PET परीक्षा केंद्र 400–500 किलोमीटर दूर आवंटित किया गया है, जिसकी वजह से युवाओं में गहरी नाराजगी है।

राष्ट्रीय संचालन समिति रोजगार अधिकार अभियान के सदस्य इंजी. आरबी पटेल कहते हैं कि उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) में प्रदेश के लगभग 35 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए परीक्षा केंद्रों के आवंटन में अभ्यर्थियों की सुविधा, आर्थिक स्थिति और आवागमन संबंधी कठिनाइयों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
रोजगार अधिकार अभियान ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मांग की है कि PET परीक्षा केंद्र गृह जनपद या नजदीकी जनपदों में निर्धारित किए जाएं। दूरदराज क्षेत्रों में परीक्षा केंद्रों से न सिर्फ अभ्यर्थियों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा, बल्कि और मानसिक तनाव से गुजरना पड़ता है।
इस संबंध में मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि PET परीक्षा के केंद्र अभ्यर्थियों के गृह जनपद अथवा यथासंभव नजदीकी जनपदों में निर्धारित कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएँ।

इंजी. आरबी पटेल कहते हैं कि लंबी दूरी की यात्रा, ट्रेनों और बसों में भीड़, रात्रि में आवागमन तथा परीक्षा केंद्र पर समय से पहुँचने की चिंता अभ्यर्थियों खासकर छात्राओं को भारी परेशानी उठानी पड़ेगी। ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि छात्राओं को उनके गृह जनपद में परीक्षा केंद्रों का आवंटन किया जाए।
पढ़ते रहिए युवा तुर्क: आजमगढ़-बलिा की 3-3 सीटों सहित प्रदेश की 33 सीटों पर ओमप्रकाश राजभर ने की दावेदारी


