ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
अन्य राज्यउत्तर प्रदेशदिल्लीदेशबिहारहरियाणा

ट्रेन के अंदर तेज आवाज में मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया तो,,,,,

Train

ट्रेनों में मोबाइल फोन के व्यापक दुरुपयोग को लेकर रेलवे ने उठाया कदम

युवा तुर्क, लखनऊ

यदि आप ट्रेन के अंदर तेज आवाज में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 1000 रुपए जुर्माना भरना पड़ सकता है और आपको छह महीने तक की जेल हो सकती है। इस बाबत भारतीय रेलवे यात्रियों को जागरूक करेगी।

दक्षिणी रेलवे द्वारा 6 अक्तूबर को जारी एक परिपत्र के अनुसार यात्रियों को तेज आवाज में मोबाइल के इस्तेमाल पर कार्रवाई हो सकती है। इसमें 1,000 रुपये तक का जुर्माना और/या छह महीने तक की जेल शामिल है।

उत्तरी रेलवे और पश्चिमी रेलवे जोन ने भी ट्रेनों में मोबाइल फोन के व्यापक दुरुपयोग को रोकने के लिए कदम उठाने का फैसला किया है।

दक्षिणी रेलवे के परिपत्र में स्पष्ट किया गया है कि स्पीकर मोड पर संगीत या वीडियो चलाने पर कार्रवाई होगी।

तेज बातचीत करने पर भी यह नियम लागू होगा। इसमें 1,000 रुपये तक का जुर्माना या छह महीने तक की कैद का प्रावधान है।

अधिकारियों ने बताया कि कानून में आवश्यक संशोधन किए गए हैं।

बेल्थरा रोड
मां मतुरानी देवी फॉर्मेसी कॉलेज, बेल्थरा रोड, बलिया

दरअसल, रेलवे को ‘रेल मदद’ शिकायत निवारण प्रणाली के माध्यम से कई शिकायतें मिली थीं, जिसमें यात्रियों सह-यात्रियों द्वारा एयर कंडीशनर कोचों में तेज संगीत चलाने की शिकायत थी।

इससे अन्य यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। चूंकि मोबाइल इंटरनेट की व्यापक पहुंच के कारण यह समस्या बढ़ी है। सार्वजनिक स्थानों पर स्पीकर मोड पर वीडियो चलाना आम हो गया है। यात्रियों की असुविधा को रोकने के लिए तत्काल व्यवस्था की आवश्यकता है।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: हटाए गए 25 हजार बिजली कर्मियों की पुन: होगी बहाली

रामरती अस्पताल
रामरती अस्पताल, बड़हलगंज,गोरखपुर
हॉस्पिटल
DN Surya Hospitals , Belthra Road

Related posts

संकटमोचक: 4 हजार से अधिक लोगों की बची जान

Baliram Singh

डिप्टी सीएम मौर्य के निर्देश पर अयोध्या की अर्पिता पाण्डेय को मिला आवास

Baliram Singh

68500 शिक्षक भर्ती: अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री के आवास का किया घेराव

Baliram Singh