ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

पीईटी परीक्षा में अभ्यर्थियों के आवागमन हेतु मुफ्त परिवहन की व्यवस्था करे सरकार   

इंजी आर बी पटेल

युवा तुर्क, प्रयागराज

रोजगार अधिकार अभियान ने पीईटी में दूरदराज परीक्षा केंद्रों के आवंटन पर छात्रों को होने वाली परेशानियों पर गहरी चिंता जताई है।

राष्ट्रीय संचालन समिति सदस्य इंजी आरबी पटेल ने सीएम योगी आदित्यनाथ को प्रेषित पत्र में उल्लेख किया है कि परीक्षा केंद्रों के इस तरह के निर्धारण में न सिर्फ युवाओं को भारी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं, बल्कि अनावश्यक रूप से बेरोजगारों पर आर्थिक बोझ भी पड़ेगा।

इंजी. आरबी पटेल ने कहा कि ज्यादा बेहतर होता कि परीक्षा केंद्रों को गृह जनपद अथवा नजदीकी जनपद में बनाया जाता। लेकिन जनपद आवंटन के बाद ऐसा करना संभव नहीं प्रतीत होता, ऐसी स्थिति में आवागमन एवं ठहरने की मुफ्त व्यवस्था की जाए। जिससे कम से कम बेरोजगारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।

युवा तुर्क
जनसरोकर की खबरों के लिए युवा तुर्क को मजबूत कीजिये, हमारा संबल बनिये

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: PET परीक्षा-घर से 500 किमी दूर परीक्षा केंद्र, युवाओं में गहरी नाराजगी

बेल्थरा रोड
मां मतुरानी देवी फॉर्मेसी कॉलेज, बेल्थरा रोड, बलिया

Related posts

भारी बारिश के बीच राहत- बचाव जारी, नेपाल सीमा से सटे जिलों में विशेष निगरानी

Baliram Singh

योगी सरकार का दावा- आरक्षण नियमों का हुआ पालन 

Baliram Singh

कोलकाता की घटना पर बेल्थरारोड में थम गया उत्सव, 10 मिनट तक पसरा रहा मौन

Baliram Singh