ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
दिल्ली

साबरमती की तर्ज पर विकसित होगा यमुना का रिवर फ़्रंट 

यमुना

अहमदाबाद रिवर फ़्रंट डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के साथ करार 

राजेश तिवारी, नई दिल्ली

यमुना रिवर फ़्रंट की जल्द ही तस्वीर बदलेगी। दिल्ली सरकार ने अहमदाबाद के साबरमती रिवर फ़्रंट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के साथ करार किया है। यह जानकारी विभागीय मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने दी है।

प्रवेश साहिब सिंह ने बताया कि साबरमती नदी के तर्ज पर यमुना का रिवर फ़्रंट विकसित होगा। पल्ला से कालिंदी कुंज तक 52 किमी का यमुना रिवर फ्रंट विकसित किया जाएगा। इसके लिए सलाहकारों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

वजीराबाद नहर को आधार बनाकर परियोजना को दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहला चरण पल्ला से बजीराबाद और दूसरा चरण बजीराबाद से कालिंदी कुंज तक होगा।

मंत्री ने उम्मीद जताई है कि मौजूदा रेखा गुप्ता की सरकार के इसी कार्यकाल में यमुना रिवर फ़्रंट आम लोगों को दिखेगी। सरकार का लक्ष्य रिवर फ़्रंट को हरा-भरा एवं विश्वस्तरीय बनाना है। रिवर फ़्रंट का लाभ दिल्ली के लाखों लोगों को सुबह की सैर के रूप में मिलेगा।

मंत्री ने बताया कि रिवर फ़्रंट के साथ-साथ साइकिल ट्रैक एवं पैदल पथ, खेल का मैदान और मनोरंजन स्थल और खुले स्थान विकसित किए जाएंगे। मंत्री ने अधिकारियों के साथ साबरमती रिवर फ़्रंट के निरीक्षण का ज़िक्र करते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि यमुना फ़्रंट विकसित करने का एक उद्देश्य सफ़ाई को बढ़ावा देना भी है। यमुना सफ़ाई को लेकर चल रही मुहिम का ज़िक्र करते हुए कहा कि 18 महीनों में 37 ट्रीटमेंट प्लांट में से 28 के अपग्रडेशन का काम पूरा हो चुका है। 250 एमजीडी अतिरिक्त क्षमता के लिए अतिरिक्त प्लांट बनाने पर काम चल रहा है।

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट

Related posts

रेलवे: 12 वीं पास के लिए 1688 पदों पर निकली भर्ती

Baliram Singh

जेपीएनआईसी को बेचकर बीजेपी ने किया समाजवाद पर कुठाराघात  

Baliram Singh

आत्म सम्मान आंदोलन के 100 वर्षों के इतिहास में अर्जक संघ का महत्वपूर्ण योगदान – जी.करूणानिधि

Baliram Singh