ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

रामबदन को देवीपाटन मंडल और चन्द्रजीत को मिली लखनऊ की कमान

राज्य कर्मचारियों की प्रांतीय बैठक संपन्न, कर्मचारी संगठनों से एकजुट होने का आह्वान

युवा तुर्क, लखनऊ
उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ एवं उत्तर प्रदेश फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विस एसोसिएशन की प्रांतीय बैठक 06 अक्टूबर 2026 को जवाहर भवन- इंदिरा भवन परिसर, लखनऊ में संपन्न हुई।

कर्मचारी महासंघ
राज्य कर्मचारी महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक

बैठक की अध्यक्षता राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष रामलाल यादव ने की तथा कार्यक्रम का कुशल संचालन यू.पी. फेडरेशन के प्रांतीय महामंत्री मंसूर अली द्वारा किया गया। बैठक में प्रदेश भर के समस्त विभागों के प्रांतीय एवं स्थानीय पदाधिकारियों के साथ- साथ भारी संख्या में राज्य कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से फेडरेशन के अध्यक्ष संदीप पांडेय, राज्य कर्मचारी महासंघ के महामंत्री श्रवण पाल, मयंक कुमार, गौरव उपाध्याय, आशीष खरे, देवेन्द्र कुमार यादव एवं क्रांति सिंह जैसे बड़े पदाधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया और संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से फेडरेशन के अध्यक्ष  संदीप कुमार पांडेय, राज्य कर्मचारी महासंघ के महामंत्री श्रवण पाल जी, सिंचाई संघ के प्रदेश अध्यक् गौरव उपाध्याय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मयंक , कोषाध्यक्ष आशीष खरे, देवेन्द्र कुमार यादव एवं उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद राजपत्रित संघ के प्रदेश अध्यक्ष कीर्तिमान सिंह फेडरर के उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार झा , फेडरर के संगठन मंत्री सागर फेडरर के संरक्षक उदय प्रताप सिंह , पंचायती राज्य के महामंत्री एवं महा संघ के कार्यकारी अध्यक्ष अमरजीत मिश्रा , करागार विभाग के संगठन मंत्री एवं फ़ेडरेशन के संगठन मंत्री अर्पित श्रीवास्तव जैसे बड़े पदाधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया और संगठन की मजबूती पर बल दिया गया।

बैठक के दौरान विभिन्न विभागों से आए कर्मचारियों ने अपनी-अपनी विभागीय विसंगतियों, लंबित मांगों और समस्याओं से संगठन के शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराया।

प्रांतीय नेतृत्व ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए शासन स्तर पर उनके त्वरित व प्रभावी निस्तारण के लिए ठोस रणनीति तैयार करने का संकल्प लिया।

संगठन का विस्तार और शपथ ग्रहण:

संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से बैठक में सर्वसम्मति से दो महत्वपूर्ण सांगठनिक नियुक्तियां की गईं:

1. नगर पंचायत रुपईडीहा, बहराइच के अधिशाषी अधिकारी रामबदन को सर्वसम्मति से देवीपाटन मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

2. वरिष्ठ सहायक चन्द्रजीत को सर्वसम्मति से जनपद अध्यक्ष, लखनऊ की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसके उपरांत, महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष रामलाल यादव Ramlal Yadav द्वारा दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके पद एवं गोपनीयता की पूरी निष्ठा के साथ शपथ दिलाई गई। नए पदाधिकारियों के मनोनयन पर उपस्थित सभी कर्मचारियों और नेताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।
बैठक के अंत में प्रांतीय महामंत्री मंसूर अली ने सभी आगंतुक पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों से हक की लड़ाई को एकजुट होकर लड़ने का आह्वान किया।

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट
हॉस्पिटल
DN Surya Hospitals , Belthra Road

Related posts

डीएम ने की मंदिर की सफाई, स्वयं श्रमदान कर दिया जनभागीदारी का संदेश

Baliram Singh

कांग्रेस प्रवक्ता अशोक सिंह ने दिया इस्तीफा, प्रदेश अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

Baliram Singh

गरीब परिवार के घर पहुंचे जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह

Baliram Singh