ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेशबिहार

रामाशीष राय ने की नई पार्टी का गठन, पदाधिकारियों की घोषणा

जेपी के विचारों पर देश में होगा परिवर्तन- रामाशीष राय

युवा तुर्क, लखनऊ

भारतीय राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामाशीष राय पूर्व एमएलसी ने आज पार्टी के 63 सदस्यीय कार्यकारणी की घोषणा की है, जिसमें 36 पदाधिकारी और कार्यकारिणी के 27 सदस्य शामिल है।

पार्टी अध्यक्ष रामाशीष राय द्वारा घोषित पदाधिकारियों में 2 सेवानिवृत IAS बसंत कुमार उपाध्यक्ष, ए.के राय उपाध्यक्ष तथा रमेश प्रसाद अवस्थी पूर्व अध्यक्ष लखनऊ बार एसोसिएशन, सिंहासन प्रसाद गुप्त अध्यक्ष संसदीय बोर्ड एवं उपाध्यक्ष, ब्रजेश शर्मा लोकतंत्र सेनानी उपाध्यक्ष, सुनिल त्यागी डिप्टी एस .पी सेवानिवृत महामंत्री, मो0 अली उल्लाह पूर्व सहकारिता अध्यक्ष मुरादाबाद उपाध्यक्ष, सर्वजीत सिंह सूर्यवंशी तथा राजेश तोमर पूर्व एमएलसी उपाध्यक्ष प्रमुख है।
भारतीय राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्रियों में राजनारायण प्रसाद राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बिहार से , मोहम्मद लतीफ महामंत्री कार्यालय प्रभारी , राघवेंद्र प्रताप सिंह यदुवंशी एडवोकेट हाईकोर्ट लखनऊ (प्रभारी जनता युवा मोर्चा,) सुनील कुमार शुक्ला( प्रभारी बिहार ), श्रवण कुमार महामंत्री प्रभारी (पश्चिम क्षेत्र एवं महाराष्ट्र ), अनिस लाल श्रीवास्तव एडवोकेट सुप्रीमकोर्ट (विधि प्रकोष्ठ) प्रमुख है।

रामाशीष राय ने पार्टी के 18 राष्ट्रीय सचिव घोषित किया है जिसमें के.जी वर्मा , सत्येंद्र तिवारी, रामकुमार सिंह, आशुतोष राय, जे.वी सिंह एडवोकेट, राजू कुमार, सत्येंद्र यादव, जटाशंकर सिंह जहरीला, सरदार यशवीर सिंह, विशाल तिवारी, धन्न प्रसाद शर्मा, वन्दना याधव एडवोकेट संदीप मैनी, शिवदयाल सिंह, दुर्गेश राय एडवोकेट, कन्हैया पांडेय, उदयभान, अमित शर्मा तथा कीर्ति कपूर एडवोकेट राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, बनाए गए है। इस के अतरिक्त पार्टी के कार्यकारणी में 27 सदस्य मनोनित किए गए है। तथा पार्टी के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अलका राय को मनोनीत किया गया तथा देवेश कुमार सिंह को जनता किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है ।
“भारतीय राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता पार्टी” आम जनता की पार्टी होगी। 1977 में जे.पी के नेतृत्व में बनी जनता पार्टी के विचारों पर चलकर राजनीति में परिवर्तन ( रिफॉर्म ) के लिए कार्य करेगी । जनता पार्टी के सभी सम्मानित और लोकतंत्र और संविधान के लिए जीवन खपाने वाले प्रेरणा दायी नेतृत्व हमारे मार्गदर्शक होंगे।

हॉस्पिटल
DN Surya Hospitals , Belthra Road
Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट

Related posts

तथागत बुद्ध की धरती पर शराब की बिक्री, 10वें स्थान पर सिद्धार्थनगर!

Baliram Singh

भाजपा सत्ता वाले राज्यों में लागू करेंगे समान आचार संहिता- मौर्य  

Baliram Singh

मऊ-कोलकाता साप्ताहिक स्पेशल के 8 अतिरिक्त फेरे

Baliram Singh