ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेशबिहार

यात्रियों की सुरक्षा को लेकर मऊ जंक्शन पर चला सघन जांच अभियान

मऊ जंक्शन

आरपीएफ टीम रही मुस्तैद

नदीम अहमद, मऊ

यात्रियों की सुरक्षा एवं रेलवे परिसर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आज बुधवार को मऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान रेलवे स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म एवं यात्रियों के आवागमन वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखते हुए जांच की गई।

Mau
मऊ जंक्शन पर आरपीएफ द्वारा चला सघन जांच अभियान

अभियान का नेतृत्व मऊ आरपीएफ प्रभारी केदार यादव व साथ में मुख्य निरीक्षक राम प्रभाव यादव ने किया। उनके साथ आरपीएफ के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे। टीम ने स्टेशन परिसर में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए यात्रियों एवं उनके सामानों की सघन जांच की।

आरपीएफ टीम ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरतते हुए यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का प्रयास किया। रेलवे प्रशासन का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना तथा किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है। इस दौरान आरपीए के आरपीएफ जवान पूरी मुस्तैदी के साथ सुरक्षा व्यवस्था में जुटे रहे।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: ग्रेटर नोएडा में महिला सब-इंस्पेक्टर की संदिग्ध मौत

बेल्थरा रोड
मां मतुरानी देवी फॉर्मेसी कॉलेज, बेल्थरा रोड, बलिया
हॉस्पिटल
DN Surya Hospitals , Belthra Road

 

Related posts

पुलिस की लापरवाही से हुई छात्र की हत्या, दिव्या मित्तल का बड़ा आरोप

Baliram Singh

बाली उमर में प्यार और धोखा, प्रेमी ने खेला खूनी खेल

Baliram Singh

एशिया के सबसे बड़े खमीर प्लांट ने पीलीभीत को राष्ट्रीय स्तर पर दिलाई पहचान

Baliram Singh