ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

यूपी में बढ़े करीब 19 लाख वोटर, महिलाओं की संख्या ज्यादा बढ़ी

SIR

अब भी ढाई करोड़ से ज्यादा वोटर्स का नाम गायब

सीईओ बोले- एक महीने का मौका है, जुड़वा लें नाम

केके वर्मा, लखनऊ

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि सात महीने तक चली प्रक्रिया के बाद यूपी में करीब 19 लाख वोटर बढ़ गए हैं।मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण यानि एसएसआर की ड्राफ्ट मतदाता सूची मंगलवार को जारी कर दी गई। एसआईआर से अब तक यानि सात महीने में करीब 19 लाख मतदाताओं का नाम सूची में जुड़ा है। पूरे प्रदेश में अब वोटरों की संख्‍या 13.59 करोड़ हो गई है।

यूपी निर्वाचन आयोग ने ड्राफ्ट वोटर लिस्‍ट प्रकाशित कर दी है। इसमें 13 करोड़ 58 लाख 68 हजार 905 वोटरों का नाम दर्ज है। मीडिया से मुखातिब मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि अप्रैल 2026 में मतदाताओं का आंकड़ा 13.39 करोड़ था जो अब बढ़ गया है। इस साल 10 अप्रैल की अंतिम सूची के मुकाबले वोटरों की संख्‍या में 18.84 लाख की बढ़ोत्‍तरी हुई है। यूपी सीईओ ने बताया कि डाफ्ट सूची में 7 करोड़ 38 लाख 58 हजार 510 पुरुष और 6 करोड़ 20 लाख 6 हजार 353 महिला मतदाताओं का नाम शामिल है। 18 से 19 आयु वर्ग वालेकुम 11.83 लाख वोटर हैं। हालांकि जनसंख्या के अनुपात में अब भी 2.58 करोड़ वोटरों का नाम मतदाता सूची से गायब हैं। ऐसे में नाम जोड़ने का अभियान अगले एक महीने तक चलता रहेगा।

सीईओ नवदीप रिणवा द्वारा आंकड़े जारी करने के साथ ही यह भी कहा कि अंतिम वोटर सूची जारी होने के बाद भी नाम जोड़ने की प्रक्रिया जारी रहेगी। नवदीप रिणवा ने बताया कि ड्राफ्ट वोटर लिस्‍ट प्रकाशित होने के बाद अब एक महीने तक दावे और आपत्तियों पर विचार किए जाएंगे। अपना नाम जुड़वाने के लिए लोगों के पास एक महीने का समय है। दावे और आपत्तियों का निस्‍तारण 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद 4 जनवरी 2027 को फाइनल मतदाता सूची जारी कर दी जाएगी।निर्वाचन आयोग ने बताया कि जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक करीब 2.58 करोड़ मतदाता घट गए हैं। 1.64 करोड़ महिला वोटरों के नाम कम हुए हैं। जनसंख्या के अनुमान के मुताबिक महिला वोटरों की संख्‍या 7,84,09,000, होनी चाहिए, अभी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में 6,20,06,352 महिला वोटर्स हैं।

बेल्थरा रोड
मां मतुरानी देवी फॉर्मेसी कॉलेज, बेल्थरा रोड, बलिया

Related posts

समस्याओं का नहीं हुआ समाधान तो व्यापारी हुए नाराज

Baliram Singh

पायलट प्रोजेक्ट: किसानों ने ऐप पर बुक किया 542 मीट्रिक टन से अधिक उर्वरक

Baliram Singh

सरदार वल्लभभाई पटेल: अखंड भारत, सशक्त प्रशासन और किसान समृद्धि के महान शिल्पकार

Baliram Singh