ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
दिल्ली

छठ पूजा संपन्न, सियासत तेज

CM Rekha Gupta

मुख्यमंत्री ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य

भाजपा का 11 और 15 साल वालों से सवाल

राजेश तिवारी, नई दिल्ली

पूर्वांचल के लोगों की अटूट आस्था का महापर्व छठ सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न हो गया। हालांकि राजनीतिक पार्टियों में सियासत तेज हो गयी है। भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने 11 साल सत्ता में रही आम आदमी पार्टी (आप) और 15 साल शासन करने वाली कांग्रेस पर निशाना साधते हुए जवाब मांगा है। उनका कहना है कि यमुना सफ़ाई का लंबा प्रोजेक्ट है और उनकी सरकार काम कर रही है । कालिंदी कुंज की समस्या का समाधान आगामी छठ पूजा तक हो जाएगा।

रेखा गुप्ता
उगते सूर्य की पूजा करती हुई सीएम रेखा गुप्ता

राजधानी में इस बार अभूतपूर्व तैयारी के साथ छठ पूजा का पर्व देखने को मिला। अच्छी बात यह रही कि तैयारियों के साथ ही सरकार खुद भी आयोजन में शामिल दिखी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अस्ताचलगामी सूर्य को सोनिया विहार घाट पर और उगते सूर्य को हाथी घाट पर अर्घ्य देकर पूर्वांचल के लोगों का दिल जीतने का काम किया है।

भाजपा प्रवक्ता का आरोप है कि विपक्ष को यह रास नहीं आ रहा। जबकि पूर्वांचल के लोग सरकार की तैयारियों से संतुष्ट हैं। प्रवक्ता का कहना है कि विपक्ष अपनी झेप मिटाने के लिए इस तरह के आरोप लगाकर लोगों की गुमराह कर रहा है।

भाजपा प्रवक्ता का कहना है कि सरकार की ओर से अभूतपूर्व तैयारियों के बावजूद कालिंदी कुंज के पास यमुना नदी में झाग दिखना दुखद हैं। विपक्ष को इस पर राजनीति करने के बजाय सुझाव और हिसाब देना चाहिए।

उन्होंने आप के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज से सवाल किया कि दिल्ली में आप करीब 11 साल सत्ता में रहे, यमुना सफ़ाई को लेकर क्या किया, कितने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) लगाए। कांग्रेस अध्यक्ष से 15 साल का हिसाब मांगा। 15 साल कांग्रेस ने कितने एसटीपी लगाए। जबकि केंद्र में भी कांग्रेस की सरकार थी ।

भाजपा सरकार के डेढ़ साल का हिसाब देते हुए कहा है कि उनकी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मुनक नहर पर 11 किलोमीटर लंबा छठ घाट बनाकर सरकार की प्राथमिकताओं को दिखा दिया है ।

सोनिया विहार, आईटीओ के छठ घाट पर पूजा की तैयारियां सरकार की प्राथमिकता को दर्शाती है । शायद यही आप और कांग्रेस की बेचैनी है। उनकी सरकार कालिंदी कुंज की समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: मुनक नहर पर निर्मित 11 किमी लंबा छठ घाट व्रतियों को समर्पित

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट

Related posts

लखनऊ-अयोध्या-गोरखपुर रूट की दर्जन भर ट्रेनें 15 जुलाई तक कैंसिल

Baliram Singh

राहुल गांधी ने डीआरएम को पत्र लिखा तो दो नेता आमने-सामने

Baliram Singh

राजधानी एक्सप्रेस, अमृत भारत सहित कई ट्रेनें रद्द

Baliram Singh