ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
दिल्लीहरियाणा

मुनक नहर पर निर्मित 11 किलोमीटर लंबा छठ घाट व्रतियों को समर्पित   

छठ घाट

मल्होत्रा की उपस्थिति में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन 

यह छठ घाट पूर्वांचल की आस्था का प्रतीक: रेखा गुप्ता 

युवा तुर्क, नई  दिल्ली

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा की उपस्थिति में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नव निर्मित छठ घाट छठव्रतियों को समर्पित कर दिया। मुनक नहर के दोनों तरफ बने इस 11 किलोमीटर लंबे छठ घाट के निर्माण, दोनों तरफ सड़क, पुल एवं सौंदर्यीकरण पर करीब 115 करोड़ की लागत आयी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उम्मीद जताई है कि इस बार छठ पूजा का आयोजन भव्य तरीक़े से होगा। इस मौके पर सांसद प्रवीण खंडेलवाल, दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा एवं विधायक मौजूद थे। 

छठ घाट
मुनक नहर: छठ घाट समर्पित करते हुए बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन

सरकार ने मुनक नहर का सौंदर्यीकरण करते हुए नहर के दोनों तरफ करीब 11 किलोमीटर के हिस्से को विकसित कर छठ घाट बनाया है। इस योजना में कुल सात कार्य शामिल थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संबोधित करते हुए कहा कि छठ पूजा से पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली के छठ व्रतियों, सनातन धर्मावलंबियों और पूर्वांचल समाज को बड़ी सौग़ात दी है।

छठ घाट
मुनक नहर: छठ घाट समर्पित करते हुए बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन

ये 11 किलोमीटर लंबा छठ घाट दिल्ली के वातावरण और क्षेत्र की तस्वीर बदलने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि शुद्धता, पवित्रता, अनुशासन और सामूहिकता का पर्व है। 

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह दिल्लीवासियों, विशेषकर पूर्वांचल समाज के लिए बेहद हर्ष और सौभाग्य का अवसर है।

मुनक नहर का यह क्षेत्र अरसे से उपेक्षित था। पिछली सरकारों ने इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

भाजपा सरकार बनने के बाद इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार दिल्ली का विकास कर रही है।

प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि मुनक नहर पर बना यह 11 किलोमीटर लंबा छठ घाट दिल्ली के बुनियादी विकास के ढाँचे के साथ-साथ हमारी संस्कृति और धार्मिक विरासत को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में जिस प्रतिबद्धता के साथ तेज़ी से विकास हो रहा है, यह सराहनीय है। यह पहल पूर्वांचल समाज की आस्था और भावनाओं के प्रति सम्मान का प्रतीक है।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: भाजपा ने जारी की 403 विधानसभा प्रभारियों की लिस्ट

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट
बेल्थरा रोड
मां मतुरानी देवी फॉर्मेसी कॉलेज, बेल्थरा रोड, बलिया
Yuva Turk
Yuva Turk

Related posts

यूपी की महिला प्रधानों को मिला राष्ट्रीय सम्मान

Baliram Singh

भारतीय साहित्य के निर्माता ‘पुस्तकमाला’ में स्वयं प्रकाश पर पुस्तक का प्रकाशन

Baliram Singh

“आइकॉन ऑफ बिहार” से सम्मानित हुईं आजमगढ़ की बेटी

Baliram Singh