ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
Lead Storyअन्य राज्यउत्तर प्रदेशदिल्लीदेशबिहारविदेशहरियाणा

मां ने चार बार कैंसर को मात दी, राहुल गांधी का खुलासा

सोनिया गांधी

सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ का हुआ विमोचन

युवा तुर्क, नई दिल्ली

कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी Sonia Gandhi की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’  के विमोचन के अवसर पर उनके पुत्र एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी Rahul Gandhi ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने कहा कि उनकी मां ने दो नहीं, बल्कि चार बार कैंसर को मात दी है।

सोनिया गाँधी

राहुल गांधी ने अपनी मां के साहसिक व्यक्तित्व और उनकी जिजीविषा पर के बारे में बताया कि उनकी मां चार बार कैंसर को मात दे चुकी हैं, लेकिन उन्होंने कभी उन्हें डरते या मुश्किलों के सामने पीछे हटते नहीं देखा।

उन्होंने कहा कि इस किताब में पाठकों को उनकी मां के उस जीवन के बारे में पढ़ने को मिलेगा, जो उनके पिता राजीव गांधी के निधन से पहले का है। उन्होंने कहा कि इस किताब में आप मेरी मां के उस रूप को पढ़ रहे हैं, जो पापा के गुजरने से पहले का है।

सोनिया गाँधी

राहुल गांधी ने कहा कि उनकी मां सोनिया गांधी कैंसर सर्वाइवर रही हैं। किताब में दो बार कैंसर से उबरने का उल्लेख है और तीन बार कैंसर का जिक्र किया गया है। हालांकि, वास्तविकता यह है कि उनकी मां चार बार कैंसर को मात दे चुकी हैं। राहुल गांधी ने कहा कि मैने अपनी जिंदगी में उन्हें कभी डरते हुए नहीं देखा। कभी पीछे हटते हुए नहीं देखा।

राहुल गांधी ने सोनिया गांधी के प्रति पिता राजीव गांधी के प्रेम और सम्मान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वह यह बात अपनी मां से बताना चाहते हैं कि राजीव गांधी उनसे कितना प्यार करते थे। राहुल गांधी ने भावुक होते हुए कहा,

“मैं यह भाषण इसलिए देना चाहता था क्योंकि, मम्मी, पापा आपसे बहुत प्यार करते थे और मैं आपको बता भी नहीं सकता कि उन्हें आप पर कितना गर्व होता।”

राहुल गांधी ने कहा कि राजीव गांधी की हत्या ने उनकी मां की जिंदगी पूरी तरह बदल दी। उनके निधन के बाद सोनिया गांधी का मिलनसार व्यक्तित्व त्रासदी के बाद भीतर सिमट गया। बाद में भारत के गांवों और आम लोगों ने सोनिया को अपनापन दिया।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: दलित सम्मेलन में अखिलेश यादव ने कहा- “वोट बचाओ, संविधान बचाओ”

बेल्थरा रोड
मां मतुरानी देवी फॉर्मेसी कॉलेज, बेल्थरा रोड, बलिया

 

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट

Related posts

नेपाल चुनाव: आज से 72 घंटे सोनौली बार्डर सील

Baliram Singh

कलेक्ट्रेट परिसर अथवा शहीद पार्क में स्थापित हो सरदार पटेल की प्रतिमा

Baliram Singh

बेटियों को नवंबर से मिलेगी स्कूटी

Baliram Singh