ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने 25 लाख छात्रों को फ्री टैबलेट वितरण अभियान का किया शुभारंभ  

टैबलेट

बदली व्यवस्था, युवाओं को मिल रहा सम्मान-योगी

सीएम की युवाओं से अपील: मतदाता सूची में जरूर दर्ज कर ले अपना नाम

युवा तुर्क, लखनऊ

उत्तर प्रदेश में युवाओं को डिजिटल शिक्षा और आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राष्ट्र प्रेरणा स्थल से स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत 25 लाख टैबलेट वितरण अभियान की शुरुआत की। इस कार्यक्रम में लखनऊ, हरदोई, सीतापुर और उन्नाव के करीब 300 शिक्षण संस्थानों से लगभग 50 हजार छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

टैबलेट
छात्र को टैबलेट देते हुए सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने युवाओं को प्रदेश और देश की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में शामिल है और उत्तर प्रदेश भी युवा आबादी वाला प्रदेश है। उन्होंने कहा कि 15 से 35 वर्ष की उम्र युवाओं के लिए अपनी क्षमता और प्रतिभा को साबित करने का समय है। इस उम्र में असंभव कुछ भी नहीं है। उन्होंने महारानी लक्ष्मीबाई, वीर सावरकर और महाराणा प्रताप जैसे महान व्यक्तित्वों का उदाहरण देते हुए युवाओं को साहस, संघर्ष और देश के प्रति समर्पण की प्रेरणा देते हुए कहा कि 2022 व 2023 में भी आंशिक रूप से ऑनलाइन परीक्षाओं में हमारे युवाओं ने वितरित किए गए टैबलेट और स्मार्टफोन का उपयोग किया था। आईआईएम  लखनऊ के माध्यम से हमने इसका सर्वे कराया था, जिसमें  पाया कि टैबलेट और स्मार्टफोन के उपयोग के सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुए थे।

सीएम योगी बोले, “पिछले साढ़े नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश की छवि में बड़ा बदलाव आया है। पहले सरकारी नौकरियों में सिफारिश और भ्रष्टाचार की शिकायतें आम थीं, अब भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता आई है। युवाओं को बिना रिश्वत और सिफारिश के नौकरी पाने का अवसर मिल रहा है। कानून व्यवस्था बेहतर होने से निवेश का माहौल तैयार हुआ है। उत्तर प्रदेश में ब्रह्मोस मिसाइल का निर्माण हो रहा है और कानपुर में राइफलें बनाई जा रही हैं। पहले निवेशक प्रदेश में आने से कतराते थे, लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है। जिस जमीन पर कभी अपराधी कब्जा करना चाहते थे, वहां आज फोरेंसिक संस्थान बनाया गया है। प्रदेश में अब माफिया का नहीं, बल्कि कानून का शासन है। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से अपील की कि सरकार की ओर से दिए जा रहे टैबलेट का इस्तेमाल केवल मनोरंजन के लिए न करें, बल्कि इन्हें शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार की तैयारी का माध्यम बनाएं। डिजिटल उपकरण युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने युवाओं से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की अपील  की ताकि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में  भागीदारी कर सकें। प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में 25 लाख अतिरिक्त टैबलेट वितरित करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए राज्य के बजट में 2,374.60 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

बेल्थरा रोड
मां मतुरानी देवी फॉर्मेसी कॉलेज, बेल्थरा रोड, बलिया

2021 में शुरू हुई स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के अंतर्गत अब तक 60 लाख से अधिक युवाओं को टैबलेट और स्मार्टफोन उपलब्ध कराए जा चुके हैं। नए चरण के वितरण के बाद योजना से लाभान्वित विद्यार्थियों की संख्या 85 लाख तक पहुंचने का अनुमान है। इस योजना में उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, चिकित्सा, कृषि, कौशल विकास और व्यावसायिक प्रशिक्षण से जुड़े विद्यार्थियों को शामिल किया गया है।एमएसएमई, निर्यात प्रोत्साहन और दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के पात्र विद्यार्थी भी इसका लाभ उठा सकेंगे। प्रदेश में संचालित केंद्रीय विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों को भी योजना के दायरे में रखा गया है।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: वोटर लिस्ट में त्रुटि के लिए बीएलओ सहित जिम्मेदार अधिकारी होंगे जवाबदेह

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट

Related posts

कीर्तिमान: 480 ग्राम की प्रीमैच्योर जन्मी बच्ची को मिला जीवन

Baliram Singh

संपत्ति कर के बकायेदारों के लिए OTS योजना, सभी नगरीय निकायों में लागू

Baliram Singh

मौलाना मदनी की मांग- गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिया जाए

Baliram Singh