ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

दलित सम्मेलन में अखिलेश यादव ने कहा- “वोट बचाओ-संविधान बचाओ”  

आगरा

दलित सम्मेलन में उमड़ी भीड़ देखकर गदगद हुए अखिलेश यादव

ओवैसी पर सपा प्रमुख का तंज- सियासत के सैलानियों से सावधान रहना है

युवा तुर्क, आगरा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को आगरा में सपा सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा आयोजित विशाल दलित सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा पीडीए दलित समर्थन में उमड़ा जन समुदाय साबित कर रहा है कि समाजवादी पार्टी को ऐतिहासिक जन समर्थन मिल रहा है। आगरा से पीडीए आन्दोलन की शुरुआत हो रही है। जन समर्थन देखकर लग रहा है कि यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश का ही नहीं पूरे देश का दलित सम्मेलन हो रहा है।

आगरा
आगरा में दलित सम्मेलन को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव

इस अवसर पर सीएम योगी पर कटाक्ष करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि जो अंगद का पैर जमाने की बात कर रहे थे, आगरा सम्मेलन के बाद उनकी जमीन खिसक गयी है। इस बार दलित समाज भाजपा का हमेशा के लिए सफाया कर देगा।

सपा प्रमुख ने कहा कि हार को देखकर भाजपा में घबराहट है, इसीलिए वोट की हेराफेरी कर रही है। वोटर लिस्ट में धांधली का प्रयास कर रही है। पहले मतदाता सूची का एसआईआर कराया और अब एसएसआर करा रहे है।

आगरा
आगरा में दलित सम्मेलन में अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि दरअसल दमदार दलित भाइयों ने अपने वोट बनवा लिए और मुस्लिम भाइयों ने अपने वोट बचा लिए, इसीलिए भाजपा घबराई हुई है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को भाजपा से सावधान रहना है। अपने वोट को बचाये रखना है। वोटर लिस्ट की निगरानी करनी है। अगर वोट नहीं बचा तो संविधान नहीं बचेगा, संविधान नहीं बचेगा तो हक और अधिकार नहीं बचेगा। जो लोग संविधान खत्म करना चाहते है वहीं लोग हमारे आपके वोट खत्म करना चाहते हैं। इसलिए वोट बचाओ-संविधान बचाओ।

अखिलेश यादव ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि इस सम्मेलन ने साबित कर दिया है पीडीए का डी दमदार दलित है, पीडीए में हमेशा दमदार दलित दिखाई देगा। समाजवादी पार्टी ने आंकड़ों के साथ साबित किया है कि भाजपा सरकार ने पीडीए के साथ भेदभाव किया है। जब से भाजपा सरकार सत्ता में आयी है दलित समाज का उत्पीड़न और अन्याय तेजी से बढ़ा है। देश में दलितों पर सबसे ज्यादा अत्याचार उत्तर प्रदेश में हुआ है। पिछले दस साल में उत्तर प्रदेश में बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर की लगभग 200 मूर्तियाँ तोड़ी गयी हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अखिलेश यादव ने कहा कि बाबा साहब डॉ0 अम्बेडकर का दिया हुआ संविधान हम सब के लिए सब कुछ है। संविधान है तो सम्मान है, हक और अधिकार है। संविधान है तभी लोकतन्त्र बचेगा, तभी वोट का अधिकार बचेगा।

Agra
आगरा में दलित सम्मेलन में अखिलेश यादव, साथ में सांसद अवधेश प्रसाद

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार विधान परिषद के चुनाव में काशी में हार गयी। आगरा में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को हराने के लिए भाजपा ने सत्ता का दुरूपयोग किया, प्रताड़ित किया, अपमानित किया, कपड़े तक फाड़ दिये, लेकिन आगरा के दमदार साथियों का साथ मिला समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी चुनाव जीत गया।

अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार शिक्षा और परीक्षा विरोधी है। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा पेपर लीक और परीक्षाएं रद्द हुई है। यूपी में 20 से ज्यादा परीक्षाओं के पेपर लीक हुए है। उन्होने कहा कि आज देश का नौजवान छात्र, भाजपा के खिलाफ है। युवा पीढ़ी जेन जी, जेन अल्फा ने दिल्ली में भाजपा सरकार के खिलाफ आन्दोलन कर उसे झुका दिया।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश में 26 हजार से ज्यादा प्राइमरी स्कूल बंद कर दिए गए। इन स्कूलों में गरीब पीडीए समाज के बच्चे पढ़ने जाते थे। केवल स्कूल ही नहीं बंद हुए वहां की सरकारी नौकरियां खत्म हो गयीं। भाजपा ने सरकारी नौकरियां छीन कर बाबा साहब के आरक्षण को समाप्त करने का षडयंत्र किया है। भाजपा से सावधान रहना है।

ओवैसी से सावधान रहने की जरूरत:

अखिलेश यादव ने एआईएमआई प्रमुख ओवैसी का नाम लिए बगैर कहा कि सियासत के सैलानियों से सावधान रहना है। चुनाव देखकर कुछ सियासत के सैलानी भी आ गये है। उनकी ओटीपी कहीं और है। वो किसी और माइक के लाउडस्पीकर बन गये है। इनकी डोर और चरखी कहीं और है। ये उतना ही उड़ेंगे जितनी उन्हे ढील दी जाएगी। ऐसे लोगों से सावधान रहना है। यह लोग पीडीए समाज पर हो रहे अन्याय, अत्याचार को नहीं जानते है।

दलित सम्मेलन के संयोजक समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सांसद रामजी लाल सुमन ने कहा कि दलित जानता है कि आरएसएस और भाजपा की जहनियत दलितों के खिलाफ है। 1949 में इन लोगों ने दिल्ली के रामलीला मैदान में बाबा साहब डॉ0 अम्बेडकर का पुतला फूंका था। आरएसएस और भाजपा शुरू से दलितों के खिलाफ हैं। यह लोग संविधान के खिलाफ थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में आज भी जगह-जगह बाबा साहब डॉ अम्बेडकर और भगवान गौतमबुद्ध की मूर्तियां तोड़ी जा रहीं हैं। यह मूर्तियां नहीं एक विचार को तोड़ने की साजिश हो रही है।

बेल्थरा रोड
मां मतुरानी देवी फॉर्मेसी कॉलेज, बेल्थरा रोड, बलिया

चंद्रशेखर आजाद पर रामजी लाल सुमन का तंज:

आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष सांसद चंद्रशेखर आजाद पर तंज कसते हुए सपा सांसद सुमन ने कहा कि इस जन सैलाब से साबित हो रहा है कि 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनना तय है। चाहे जितने भी गठबन्धन बन जाये लेकिन उत्तर प्रदेश में सामाजिक शक्तियों का ध्रुवीकरण भाजपा के खिलाफ समाजवादी पार्टी के पक्ष में हो रहा है।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: वोटर लिस्ट में त्रुटि के लिए बीएलओ सहित जिम्मेदार अधिकारी भी होंगे जवाबदेह

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट
हॉस्पिटल
DN Surya Hospitals , Belthra Road
Yuva Turk
Yuva Turk

Related posts

जहां होता है सबसे ज्यादा उत्पादन, वहीं के लोग बिजली संकट से त्रस्त

Baliram Singh

ओबरा ताप विद्युत गृह द्वारा मनाई गई राष्ट्रपिता व शास्त्री जी की जयंती

Baliram Singh

पंचायत चुनाव: चुनाव आयोग ने फाइनल वोटर लिस्ट जारी की

Baliram Singh