ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

ओबरा ताप विद्युत गृह द्वारा मनाई गई राष्ट्रपिता व शास्त्री जी की जयंती

संतोष साहनी, ओबरा

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की 122वीं जयंती के अवसर पर ओबरा ताप विद्युत गृह द्वारा आज गांधी मैदान, ओबरा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

Obra

मुख्य अतिथि इंजी. दूध नाथ, मुख्य महाप्रबंधक ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि 2 अक्टूबर को भारत माता ने सत्य और अहिंसा के पुजारी बापू तथा सादगी और ईमानदारी के प्रतीक शास्त्री जी को जन्म दिया। उन्होंने गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरुद्ध संघर्ष, चंपारण, खेड़ा और असहयोग आंदोलन, 1930 की दांडी यात्रा तथा 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन का स्मरण किया। चरखा और खादी को उन्होंने आत्मनिर्भरता और श्रम की गरिमा का प्रतीक बताया तथा गांधी जी के “जंतर” का उल्लेख करते हुए कहा कि विद्युत क्षेत्र से जुड़े हम सभी का कार्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना है। शास्त्री जी के बारे में उन्होंने कहा कि साधारण परिस्थितियों से प्रधानमंत्री पद तक पहुंचकर भी उन्होंने सादगी नहीं छोड़ी, और 1965 के युद्ध में उनके “जय जवान, जय किसान” के नारे ने देश को नया आत्मविश्वास दिया।

मुख्य महाप्रबंधक ने बताया कि “स्वच्छता ही सेवा” अभियान की इस वर्ष की थीम “स्वच्छता में सहभाग; स्वच्छ भारत, विकसित भारत” है तथा परियोजना में “सेवा का संकल्प” अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहा है। उन्होंने सभी से स्वच्छता को दैनिक आदत बनाने, कचरे को स्रोत पर अलग करने, ऊर्जा संरक्षण तथा सफाई मित्रों की सुरक्षा और सम्मान का संकल्प लेने का आह्वान किया। परियोजना की स्थिति पर उन्होंने बताया कि बी.टी.पी.एस. की 200 मेगावाट की इकाइयां सुचारु रूप से चल रही हैं। सी.टी.पी.एस., ओबरा की इकाइयों में आई अप्रत्याशित तकनीकी समस्याओं के कारणों का पता लगाकर अभियंता, तकनीकी कर्मी, संविदा कर्मी और सुरक्षा बल के साथी दिन-रात उनके समाधान में जुटे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन इकाइयों को अत्यंत शीघ्र संचालन में लाया जाएगा।

इस अवसर पर इंजी. निखिल चतुर्वेदी, महाप्रबंधक (प्रशासन), इंजी. ए.के. राय, महाप्रबंधक (सिविल), इंजी. मदन मोहन चतुर्वेदी, महाप्रबंधक (बी.टी.पी.एस.), अधीक्षण अभियंता इंजी. राजेश्वर प्रसाद, इंजी. जितेंद्र मिश्रा, इंजी. सुरेश चंद्र मिश्रा, इंजी. सुधांशु यादव, इंजी. संजय पटेल, अखिलेश त्रिपाठी, उप महाप्रबंधक (लेखा), डॉ. पी.के. सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सदाराम यादव, उप कमांडेंट, सी.आई.एस.एफ. सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक, विद्यार्थी एवं नगरवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन इंजी. सदानंद यादव, अधिशासी अभियंता एवं उनकी टीम द्वारा किया गया।

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट

Related posts

आरओ परीक्षा: बेल्थरा रोड की रुचि आर्या ने रचा कीर्तिमान

Baliram Singh

चकबंदी विभाग के खिलाफ किसानों का उग्र प्रदर्शन

Baliram Singh

बिजली: हटाए गए 25 हजार संविदाकर्मियों की बहाली की मांग

Baliram Singh