ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

सफाई श्रमिकों को मिलेगी चिकित्सा सुविधा

युवा तुर्क, आगरा

नगर निगम में कार्यरत सेवा प्रदाता द्वारा नियोजित ठेका सफाई श्रमिकों एंव उनके आश्रित परिवार को बेहतर चिकित्सा सुविधायें मुहैया कराने के लिये ठेका सफाई कर्मचारियों को राज्य कर्मचारी बीमा निगम के दायरे में लाया गया है। इस निमित्त ठेका सफाई कर्मचारियों को आज नगर निगम परिसर में नगर आयुक्त सन्तोष कुमार वैश्य ने पार्षद कक्ष संख्या 2,3,78 और 99 में कार्यरत ठेका सफाई कर्मचारियों को ईएसआई कार्ड वितरित किये।

इस अवसर पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. संजीव वर्मा ने कहा कि जिन सफाई कर्मचारियों को आज ईएसआई कार्ड मिले हैं। उनको इस कार्ड का आवश्यकता पड़ने पर लाभ उठाना चाहिए। क्योंकि भारत सरकार ने देश के श्रमिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने के लिए राज्य कर्मचारी बीमा निगम का गठन 24 फरवरी 1952 को किया था।

उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी ने कहा कि ई ईएसआई कार्ड मिलने के बाद ठेका सफाई कर्मचारियों को बहुत लाभ मिलेगा। यदि ठेका सफाई कर्मचारी बीमार हो जायेगा और नौकरी नहीं जायेगा। उसके वेतन का भुगतान ईएसआई करेगा। साथ ही, गंभीर बीमारी का खर्च बीमा अस्पताल विभाग उठाएगा। आयुष्मान कार्ड से भी ज्यादा लाभ मिलेगा। इसमें यदि कर्मचारी के माता-पिता बेरोजगार हैं तो उनको भी इसके दायरे में रखा जाएगा और उनको भी कर्मचारी के बराबर लाभ मिलेगा। मुख्य रूप से सुन्दर बाबू चंचल, रोहित लवानिया, अनिल राजौरिया, राजकुमार विधार्थी, सम्राट चौधरी, सनी चौहान, कामेश कुंज, रंजीत नरवार, सुनील पारस आदि मौजूद थे।

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट

Related posts

कीर्तिमान: 480 ग्राम की प्रीमैच्योर जन्मी बच्ची को मिला जीवन

Baliram Singh

गन्ना राज्यमंत्री संजय गंगवार साईकिल से पहुंचे शोकाकुल परिवारों के घर

Baliram Singh

पीएम मोदी ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया लोकार्पण

Baliram Singh