ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेशदिल्लीबिहार

छठ पूजा के बहाने सीएम रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलियों का जीता दिल 

छठ पूजा

छठ व्रतियों के साथ अस्ताचल सूर्य को दिया अर्घ्य

दिल्ली और दिल्लीवासियों की समृद्धि की प्रार्थना 

राजेश तिवारी, नई दिल्ली

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार स्थित यमुना नदी पर बने छठ घाट पर रविवार को छठ व्रतियों के साथ अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य दिया। सोमवार को यमुना नदी की छटा देखते बन रही थी। मुख्यमंत्री ने छठ पूजा के बहाने पूर्वांचलियों का दिल जीतने की कोशिश की। उनके साथ स्थानीय सांसद मनोज तिवारी, मंत्री कपिल मिश्रा समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। 

रेखा गुप्ता
यमुना किनारे छठ घाट पर सीएम रेखा गुप्ता

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार सुबह से ही छठ घाटों का निरीक्षण शुरू कर दिया। वह अलग-अलग घाटों पर गयीं और छठ व्रतियों से मिलकर छठ मईयां की शुभकामनाएं दीं।

यमुना नदी के आईटीओ घाट से लेकर सोनिया विहार तक यमुना नदी की छटा देखते बन रही थी। दोपहर बाद पारंपरिक वेशभूषा में छठ व्रती यमुना घाट पर पहुँचने शुरू हो गए। ठेठ भारतीय पारंपरिक वस्त्रों में छठ व्रतियों ने घाट पर पहुंचने से पहले यमुना नदी को साष्टांग प्रणाम किया। शाम को मुख्यमंत्री सोनिया विहार छठ घाट पहुंची और छठ व्रतियों का अभिवादन किया। रविवार सूर्य अस्ताचल के समय घाट पर भारी भीड़ जमा थी और छठ मईया के गीत गुनगुना रही थी।

मुख्यमंत्री ने सभी दिल्लीवासियों के स्वास्थ्य, समृद्धि और ख़ुशहाली की प्रार्थना की और अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य दिया। इस मौके पर चारों तरफ आस्था और लोकगीतों की ध्वन सुनाई दे रही थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी छठ मईया से प्रार्थना है कि छठ व्रतियों का आज की आराधना सफल हो। उन्होंने कहा कि छठ मईया का पर्व केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आस्था, अनुशासन, स्वच्छता, समर्पण और सामाजिक समरसता का विशेष उत्सव है।

यह महापर्व हमें प्रकृति, पर्यावरण के प्रति सम्मान का सिखाता है। छठ महापर्व के दौरान परिवार ही नहीं, पूरा समाज एक साथ पूजा अर्चना में सहभागी बनता है। यही सामूहिकता और लोक संस्कृति इस महापर्व को विशेष बनाती है। उन्होंने पूर्वांचलियों का दिल जीतते की कोशिश करते हुए कहा कि देश के हर हिस्से से आए लोगों का दिल्ली अपना घर है। छठ व्रतियों को घाटों पर सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि इस मौके पर हर छठ व्रती का अपने गृह राज्य और परिवार के साथ रहने की इच्छा रखना स्वाभाविक है। उनकी सरकार की कोशिश है कि सभी छठ व्रतियों को अपनों के बीच का अहसास और अनुभव मिले।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: मुनक नहर पर निर्मित 11 किमी लंबा छठ घाट व्रतियों को समर्पित

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट

Related posts

रसड़ा की ऐतिहासिक रामलीला: राम-केवट संवाद ने छू लिया श्रद्धालुओं का मन

Baliram Singh

मऊ: स्टेशन पर वर्दी में देशभक्ति का संदेश

Baliram Singh

गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाकर ही रहूंगा-अविमुक्तेश्वरानंद

Baliram Singh