ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
अन्य राज्यउत्तर प्रदेशदिल्लीदेशबिहारहरियाणा

गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाकर ही रहूंगा-अविमुक्तेश्वरानंद

शंकराचार्य

शंकराचार्य ने मुसलमानों के लिए कह दी बड़ी बात

युवा तुर्क, 12 जुलाई

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा है कि गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाकर रहूंगा। शंकराचार्य ने रविवार को बाराबंकी का भ्रमण किया। इस दौरान शंकराचार्य ने गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की अपील की।

शंकराचार्य ने बीजेपी सरकार पर सवाल खड़ा किए हैं। उन्होंने कहा कि वो बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकने निकले हैं।

शंकराचार्य ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जिस तरह से इस देश की राजनीति चल रही है। उस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं, क्योंकि लगातार उनके द्वारा गौ रक्षा को लेकर के कार्य किया जा रहे हैं।

शंकराचार्य ने कहा कि जब महाराष्ट्र की सरकार अपने प्रदेश में गाय को माता का दर्जा दे सकती है, तो उत्तर प्रदेश की योगी सरकार गाय को ‘माता’ का दर्जा क्यों नहीं दे रही है। यह सबसे बड़ा सवाल है।

शंकराचार्य ने यह भी कहा कि मुसलमान ने भाईचारा दिखाते हुए गाय को पशु कहना छोड़कर उसे अपनी माता मान लिया है।

उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारे के लिए गाय को माता मान रहे हैं और बकरीद में उन्होंने कोई गौ हत्या नहीं की है।

शंकराचार्य ने कहा कि मुसलमान की जितनी प्रशंसा करूं वह कम है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जो अपने आप को हिंदू सरकार बता रही है। वह गाय को माता मानने को तैयार नहीं है। उसे पशु कह रही है, जबकि गाय को पशु कहना नरक जाने के बराबर है। उन्होंने कहा कि मैं गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाकर रहूंगा।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: मौलाना मदनी की मांग- गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिया जाए

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट
बेल्थरा रोड
सेंट जेवियर स्कूल, बेल्थरा रोड

Related posts

कांधा गौशाला में निकाले गए करोड़ों रुपयों की फिर से जांच हो

Baliram Singh

यूपी ने बनाया 9 साल में 9 लाख से अधिक पारदर्शी भर्ती रिकॉर्ड-योगी

Baliram Singh

कमिश्नर की सुरक्षा में तैनात युवा आरक्षी की सड़क हादसे में मौत

Baliram Singh