ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
Lead Storyउत्तर प्रदेश

किसानों की हुंकार-4500 हेक्टेयर उपजाऊ भमि का अधिग्रहण नहीं होने देंगे

भूमि अधिग्रहण

फर्रुखाबाद में कई गांवों के किसान हुए एकजुट

युवा तुर्क, फर्रुखाबाद

“जनपद फर्रुखाबाद में औद्योगिक गलियारा के नाम पर मनमाने ढंग से 4500 हेक्टेयर उपजाऊ भूमि का भूमि अधिग्रहण जनहित के विरुद्ध है। मनमाने ढंग से किसानों की भूमि का अधिग्रहण नहीं होने दिया जाएगा।“ यह विचार आज अमलैया आसानंद के बाग में एक दर्जन गांव के किसानों की सभा में किसान आंदोलन के प्रदेश अध्यक्ष  अजय अनमोल ने व्यक्त की।

किसान
फर्रुखाबाद में किसानों की हुंकार-4500 हेक्टेयर उपजाऊ भमि का अधिग्रहण नहीं होने देंगे

अजय अनमोल ने कहा कि देश और प्रदेश में पहले से ही लाखों एकड़ जमीन  अधिकृत पड़ी है, जिस पर कोई उद्योग नहीं लगा है। फर्रुखाबाद में 4500 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण की कार्यवाही बेवजह जनहित के विरुद्ध है, जिसे किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि खेती को घाटे का धंधा बनाकर साजिश के तहत किसानों की जमीन छीन कर पूंजीपतियों को सौंपने का खेल किसान अच्छी तरह समझ चुके हैं और किसान 2013 के नए भूमि अधिग्रहण कानून की भी समझ रखते हैं।

किसान नेता अजय अनमोल ने किसानों को आश्वासन दिया कि किसानों को डरने की जरूरत नहीं है। वह सदैव किसानों के साथ खड़े रहेंगे। किसानों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे।

किसान आंदोलन के प्रदेश प्रभारी अशोक कटियार ने सरकार की भेदभाव पूर्ण नीति का भी विरोध करते हुए सरकार से अन्य राज्यों की तरह उत्तर प्रदेश में भी 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने व महिलाओं को 3000 हजार रुपया मासिक सहायता तथा प्रदेश के युवा बेरोजगारों को 4000रुपया मासिक भत्ता देने की मांग की और इसके लिए जन सत्याग्रह भी शुरू करने का ऐलान किया ।

श्री कटियार ने भी अन्यायपूर्ण भूमि अधिग्रहण का विरोध किया और सरकार की मुफ्त बिजली महिलाओं व बेरोजगारों को धनराशि को उपलब्ध न कराना सरकार की भेद – भाव नीति को उजागर करता है जिसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा ।

ग्राम सुधार समिति के अध्यक्ष आकाश कटियार ने कहा कि वह किसानों के साथ अन्याय शोषणकारी व्यवस्था के विरुद्ध है उन्होंने कहा कि एकजुट होकर विरोध किया जाएगा।

इस अवसर पर राजीव यादव लालू, राजवीर कठेरिया, प्रधान प्रमोंद गंगवार, मदारी गंगवार, मृदुल गंगवार, कृष्णपाल, योगेन्द्र सिंह नवीन चंद्र,डां जनार्दन गंगवार, अवनींद्र देवेश चतुर्वेदी, रामनरेश, विष्णु चंद्र आर एस गंगवार,अंशुल गंगवार, रामौतार यादव,वीर सिंह यादव, भोजराम यादव, महेंद्र सिंह गंगवार सहित बडी संख्या में किसान मौजूद रहे।

इस अवसर पर अध्यक्षता भगवान सिंह गंगवार ने की। संचालन वीके गंगवार ने किया। अगली सभा अमिलैया आशानंद में 14 जून को होगी। किसानों ने वादा में जन चेतना यात्रा भी नारेवाजी करते हुए निकाली।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: जौनपुर दूल्हा हत्याकांड- मुख्य आरोपी रवि यादव पुलिस एनकाउंटर में ढेर 

डॉ अनिल गंगवार
डॉ अनिल गंगवार, गैस्ट्रोलॉजिस्ट, लखनऊ
बेल्थरा रोड
सेंट जेवियर स्कूल, बेल्थरा रोड

Related posts

योगी सरकार ने जेपी एनआईसी को बर्बाद कर दिया- विजय श्रीवास्तव

Baliram Singh

कार्यकर्ता की बीमार बेटी को देखने ई-रिक्शा से हॉस्पिटल पहुंचे गन्ना राज्यमंत्री

Baliram Singh

पीएम मोदी ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया लोकार्पण

Baliram Singh