ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

लोकशाही के पवित्र मंदिर जेपीएनआईसी को बीजेपी सरकार ने बेच दिया

जेपी

सपा नेता विजय कुमार लाल श्रीवास्तव का बड़ा आरोप

युवा तुर्क, लखनऊ

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल में निर्मित लोकनायक जयप्रकाश नारायण की स्मृति को अक्षुण्ण रखने के लिए विश्व स्तरीय संग्रहालय जेपीएनआईसी का निर्माण किया गया था। लेकिन योगी सरकार ने उसे प्राइवेट हाथों में बेच दिया। यह आरोप सोशलिस्ट थिंकर एवं प्रबुद्ध जन परिषद के संयोजक व सपा नेता विजय कुमार लाल श्रीवास्तव ने लगाया है। 

विजय श्रीवास्तव का कहना है कि गोमती नगर में स्थित विश्व स्तरीय संग्रहालय  जेपीएनआईसी  देश के छात्रों नौजवानों, शोषित, पीड़ित, मजदूरों, किसानों के लिए एक प्रेरणाश्रोत था। देश के समाजवादियों के लिए मार्ग दर्शन और प्रेरणाश्रोत का स्थल था। लोकशाही का पवित्रमंदिर जेपीएनआईसी था। लेकिन जेपीएनआईसी को प्राइवेट हाथों में बेचकर बीजेपी सरकार ने लोकनायक जेपी का अपमान किया है। और  अपने हिटलरशाही प्रवृति का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधान सभा चुनाव 2027 में प्रदेश का प्रबुद्ध समाज हिटलरशाही बीजेपी सरकार को सत्ता से निश्चित हटाएगा।

विजय श्रीवास्तव
विजय श्रीवास्तव
Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट

Related posts

2027 में बेल्थरा रोड से प्रवीण प्रकाश मजबूत दावेदार  

Baliram Singh

अजीत कुमार साहू क्षेत्रीय अध्यक्ष, शिवम सिंह एवं दुर्गा मिश्रा उपाध्यक्ष निर्वाचित

Baliram Singh

बिना रजिस्ट्री भी सरकारी क्रय केंद्र पर गेहूं बेच सकेंगे किसान

Baliram Singh