ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

सिराथू से ही चुनाव लड़ेंगी पल्लवी पटेल

पल्लवी पटेल

स्कूटी चलाकर सारनाथ से लखनऊ पहुंचेंगी पल्लवी पटेल

कार्यकर्ताओं संग रात्रि विश्राम गांव में करेंगी पल्लवी पटेल

युवा तुर्क, सारनाथ

“अपना दल कमेरावादी की नेता एवं सिराथू से विधायक डॉ. पल्लवी पटेल 2027 में एक बार फिर सिराथू से विधानसभा चुनाव लड़ेंगी।” यह घोषणा खुद डॉ.पल्लवी पटेल ने गुरुवार को संविधान दिवस के अवसर पर सारनाथ में “रोजगार एवं भागीदारी यात्रा” के शुभारंभ के दौरान घोषणा की। अपना दल कमेरावादी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई यह यात्रा वाराणसी सहित विभिन्न जनपदों से होते हुए राजधानी लखनऊ पहुंचेगी।

पल्लवी पटेल
विधायक पल्लवी पटेल की स्कूटी यात्रा

डॉ.पल्लवी पटेल ने समाजवादी पार्टी से गठबंधन के मुद्दे पर कहा कि इसका खुलासा जल्द किया जाएगा। मोटरसाइकिल यात्रा का समापन 8 दिसंबर को लखनऊ में होगा। “रोजगार नहीं तो सरकार नहीं”, “भागीदारी नहीं तो सरकार नहीं” के नारे के साथ लखनऊ में महाआंदोलन होगा।

इस कार्यक्रम के तहत डॉ पल्लवी पटेल अपने चिन्हित विधानसभाओं के गांवों तक मोटरसाइकिल जुलूस के तौर पर खुद स्कूटी चलाते हुए अपने युवा कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचेंगी, इस दौरान जगह-जगह आम सभाएं आयोजित की जाएगी।

इस पूरे कार्यक्रम के दौरान पल्लवी पटेल अपने कार्यकर्ताओं के साथ रात्रि विश्राम चिन्हित विधानसभा के गांव में ही करेंगी। डॉ पल्लवी पटेल समेत कोई भी नेता सर्किट हाउस या गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम नहीं करेगा। जनता के बीच में रहकर जनता के बुनियादी सवालों पर लड़ते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में भाग लेने की योजना है।

बेल्थरा रोड
मां मतुरानी देवी फॉर्मेसी कॉलेज, बेल्थरा रोड, बलिया
Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट

Related posts

68500 शिक्षक भर्ती: छात्रों ने शिक्षा मंत्री से लगाई गुहार

Baliram Singh

पुरानी नियमावली से शिक्षकों की भर्ती की मांग को लेकर आंदोलन

Baliram Singh

पंचायत चुनाव: चुनाव आयोग ने फाइनल वोटर लिस्ट जारी की

Baliram Singh