ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

पुरानी नियमावली से शिक्षकों की भर्ती की मांग को लेकर आंदोलन

युवा मंच

अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में है 23123 रिक्त पद

युवा तुर्क, प्रयागराज

अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के 23123 रिक्त पदों पर पुरानी नियमावली से भर्ती की मांग को लेकर युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह के नेतृत्व में अभ्यर्थियों ने प्रयागराज के पत्थर गिरजाघर सिविल लाइंस धरना स्थल पर आन्दोलन शुरू कर दिया है। अनिल सिंह का कहना है अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (TGT) एवं प्रवक्ता (PGT) के लगभग 23123 रिक्त पदों पर पुरानी नियमावली के आधार पर भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ कराने की मांग को लेकर संघर्ष तेज कर दिया गया है।

युवा मंच
प्रयागराज:
पुरानी नियमावली से शिक्षकों की भर्ती की मांग को लेकरसीएम योगी को पत्र

युवा मंच द्वारा इस बाबत मुख्यमंत्री, माध्यमिक शिक्षा मंत्री एवं प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा  प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित कर मांग की गई है कि अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में नई नियमावली लागू न की जाए तथा रिक्त पदों पर पूर्व प्रचलित नियमावली के अनुसार शीघ्र विज्ञापन जारी किया जाए।

युवा मंच की संगीत पाल का कहना है कि अचानक नियमावली में बदलाव से लाखों युवाओं के रोजगार पर संकट उत्पन्न होगा तथा प्राविधिक कला, हिन्दी, अंग्रेजी सहित विभिन्न विषयों के नान-बीएड अभ्यर्थियों के साथ अन्याय होगा।

उन्होंने  यह भी मांग की है कि प्रदेश के विद्यालयों में बढ़ती तकनीकी एवं डिजिटल शिक्षा की आवश्यकता को देखते हुए कम्प्यूटर शिक्षकों के रिक्त पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ की जाए।

प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि यदि अभ्यर्थियों के हितों की अनदेखी करते हुए नई व्यवस्था लागू करने का प्रयास किया गया तो युवा मंच लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक माध्यमों से व्यापक आंदोलन चलाने के लिए बाध्य होगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि अभ्यर्थियों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

इस अवसर पर अखिलेश वर्मा, बृजेश सिंह, शहजेव आलम, सुशोभित चौरसिया, सरजू कुमार सोनी, राजेंद्र वर्मा, कपिल देव वर्मा, अनिल कुमार सिंह, बृजेश पाण्डेय, गंगा प्रसाद सिंह, आरती सिंह, अनीता यादव, रिंकी चौहान, सुमन यादव, अर्चना कुशवाहा, नेहा सिंह, ममता पटेल, प्रियंका पांडे, जितेंद्र चतुर्वेदी, वीरेंद्र यादव, विपिन पाल, संदीप पाल सहित बड़ी संख्या में अभ्यर्थी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: पंचायत चुनाव- चुनाव आयोग ने फाइनल वोटर लिस्ट जारी की

डॉ अनिल गंगवार
डॉ अनिल गंगवार, गैस्ट्रोलॉजिस्ट, लखनऊ
बेल्थरा रोड
सेंट जेवियर स्कूल, बेल्थरा रोड

Related posts

अग्निकांड के बाद ‘जीरो ग्राउंड’ पर जंग: छत छिनी, दस्तावेज जले

Baliram Singh

जान बचाने वाले मछुआरे बने प्रेरणा, संत गाडगे जयंती पर हुए सम्मानित

Baliram Singh

संडलपुर दरगाह में तांडव, तोड़फोड़ और चोरी

Baliram Singh