ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
Lead Storyउत्तर प्रदेश

पंचायत चुनाव: चुनाव आयोग ने फाइनल वोटर लिस्ट जारी की

पंचायत चुनाव

पुनरीक्षण के बाद 29,01,518 मतदाताओं की वृद्धि

युवा तुर्क, लखनऊ

पंचायत चुनाव के मद्देनजर मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत  2,03,23,287 मतदाताओं के नाम काटे गए। हालांकि इस दौरान 2,32,24,805 नए मतदाता जोड़े गए। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जारी अंतिम मतदाता सूची के तहत यह आंकड़ा जारी किया गया है। इस सूची को दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम रूप दिया गया।

चुनाव आयोग ने इस बार मतदाताओं को नया नौ अंकों का स्टेट वोटर नंबर भी दिया है। सूची जारी होने के बाद चुनाव कार्यक्रम और अधिसूचना की तैयारियां तेज होने की संभावना है।

पंचायत चुनाव के मद्देनजर मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत जिन मतदाताओं के नाम काटे गए वह या तो मृतक हैं या फिर वह दूसरी जगह विस्थापित हो चुके हैं।  तमाम डुप्लीकेट व फर्जी मतदाताओं के नाम भी हटाए गए हैं।

इस तरह पुनरीक्षण के बाद 29,01,518 मतदाताओं की वृद्धि हुई। अब प्रदेश में कुल 12,58,51,570 मतदाता हैं, जो गांव की सरकार बनाने में अपनी भूमिका निभाएंगे।

पुनरीक्षण अभियान से पहले मतदाताओं की संख्या 12,29,50,052 थी। पुनरीक्षण की प्रक्रिया के तहत 18 दिसंबर 2025 को आयोग द्वारा जारी अनंतिम सूची में ये आंकड़ा 12.69 करोड़ पहुंचा था। कुल मतदाताओं की बढ़ोतरी 40.19 लाख हुई थी।

राज्य निर्वाचन आयुक्त आरपी सिंह के मुताबिक सभी जिलों से आए दावे और आपत्तियों पर सुनवाई की गई। जब एक-एक आपत्तियों पर सुनवाई पूरी कर उन्हें निस्तारित कर दिया गया, उसके बाद अंतिम सूची जारी की गई है।

हर मतदाता को यूनिक नंबर:

आयोग के मुताबिक सभी को 9 अंकों का एक स्टेट वोटर नंबर दिया गया है। यही नंबर मतदाता की पहचान होगी। इसी नंबर के जरिये पता चलेगा कि मतदाता कौन है? कहां का रहने वाला है? उसने कब-कब और कहां-कहां मतदान किया है?

एक बार जो नंबर जारी हो जाएगा उसको एक ही मतदाता को दिया जाएगा। उसका नाम हटने के बाद ये नंबर फ्रीज रहेगा। किसी अन्य को जारी नहीं किया जाएगा। अर्थात हर मतदाता का ये यूनिक नंबर होगा।

पुनरीक्षण के बाद आंकड़े….

कुल मतदाता: 12,58,51,570

कुल नए मतदाता जुड़े: 2,32,24,805

कुल अयोग्य मतदाता हटे: 2,03,23,287

कुल बढ़े मतदाता: 29,01,518

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: एशिया के सबसे बड़े खमीर प्लांट ने पीलीभीत को दिलायी राष्ट्रीय पहचान

बेल्थरा रोड
सेंट जेवियर स्कूल, बेल्थरा रोड

Related posts

मंत्री नरेंद्र कश्यप ने स्पेशल ओलंपिक विजेता वासु तिवारी को किया सम्मानित

Baliram Singh

नगर निकाय: मात्र 21 बाबू देखते हैं 6686 कर्मचारियों का बहीखाता  

Baliram Singh

किसानों की हुंकार-4500 हेक्टेयर उपजाऊ भमि का अधिग्रहण नहीं होने देंगे

Baliram Singh