ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
Lead Storyउत्तर प्रदेश

पंचायत चुनाव: आजमगढ़ में सबसे ज्यादा नाम कटे तो बलिया में सबसे ज्यादा बढ़े

पंचायत

चुनाव आयोग ने जारी की फाइनल वोटर लिस्ट

लखनऊ

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत राज्य निर्वाचन आयोग ने बुधवार को अंतिम वोटर लिस्ट जारी कर दी। जिलेवार जारी इस लिस्ट में पूर्वांचल के आजमगढ़ और गाजीपुर दो ऐसे जिले हैं, जहां सबसे ज्यादा मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। दूसरी ओर, पूर्वांचल के ही बलिया और तराई स्थित लखीमपुर खीरी में मतदाताओं की संख्या में वृद्धि हुई है।

राज्य निर्वाचन आयोग का दावा है कि जिन मतदाताओं के नाम काटे गए, वो अयोग्य थे। इसके अलावा कुछ मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है।  कई डुप्लीकेट व फर्जी पाए गए। वहीं, बड़ी संख्या में मतदाता विस्थापित भी हुए हैं इसलिए आंकड़ों में बदलाव आया है।

पंचायत चुनाव
उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव- फाइनल वोटर लिस्ट जारी

आजमगढ़ में काटे गए 819646 वोटर्स के नाम:

प्रदेश में बड़े जनपदों में शामिल आजमगढ़ में 8,19,646 नाम सूची से हटाए गए। यहां 7,59,299 मतदाता नए जोड़े गए। पिछली बार की अपेक्षा 60,347 मतदाताओं की कमी दर्ज की गई।

पुनरीक्षण के बाद यहां अब कुल मतदाता 35,76,287 हैं जबकि इसके पहले चुनाव में ये संख्या 36,36,634 थी।

इसके अलावा आजमगढ़ के पड़ोस में स्थित गाजीपुर में 7,15,668 लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए, जबकि 6,20,911 जोड़े गए।

इस वजह से कुल मतदाताओं की संख्या 29.06 लाख से घटकर 28.11 लाख रह गई। पिछले चुनाव के कुल मतदाताओं की अपेक्षा इसमें 94,757 मतदाता कम हुए। ऐसे में देखा जाए तो आजमगढ़ की अपेक्षा गाजीपुर में मतदाताओं की संख्या ज्यादा कम हुए हैं।

आगरा में घट गए 23294 वोटर्स:

आगरा में 4,16,326 नए वोटर जोड़े गए हैं, जबकि 4,39,620 मतदताओं के नाम काटे गए। यहां कुल 23,294 वोटर्स की कमी हुई। अब यहां कुल वोटर्स 20.04 लाख रह गई है जो पहले 20.28 लाख थी।

मैनपुरी में घट गए 93207 वोटर्स:

मैनपुरी में 3.07 लाख मतदाताओं के नाम काटे गए, 2.13 लाख जोड़े गए। ऐसे में यहां मतदाता संख्या 12.20 लाख से घटकर 11.27 लाख रह गई। यहां 93,207 मतदाता कम हुए हैं।

एटा में 23,429 मतदाता कम हुए:

एटा में मतदाताओं की संख्या में 23,429 की कमी दर्ज हुई। यहां 2,63,053 मतदाताओं के नाम कटे जबकि 2,39,624 मतदाता जोड़े गए। अब यहां कुल मतदाता की संख्या 11,76,153 हो गई है, जो पहले 11,99,582 थी।

इन जिलों में मतदाताओं की संख्या में हुई वृद्धि:

बलिया:

इसके विपरीत कई जिलों में नए मतदाताओं की संख्या में भारी वृद्धि हुई है। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी बलिया में दर्ज की गई, जहां 1,60,376 नए मतदाता बढ़े।

लखीमपुर:

लखीमपुर खीरी में 1,38,223 मतदाताओं की वृद्धि के बाद कुल मतदाता संख्या 28.87 लाख पहुंच गई।

इसके अलावा सिद्धार्थनगर में 1,23,162 और कुशीनगर में 1,20,011 मतदाता बढ़े हैं।

जौनपुर में सर्वाधिक मतदाता:

जौनपुर में सर्वाधिक 36.97 लाख मतदाता हैं, जो कि प्रदेश में पहले स्थान पर है। इसके बाद आजमगढ़ (35.76 लाख), प्रयागराज (34.95 लाख) और सीतापुर (31.18 लाख) हैं।

इन जिलों में सर्वाधिक मतदाताओं के नाम कटे:

आजमगढ़ : 8,19,646
गाजीपुर : 7,15,668
आगरा: 4,39,620
मैनपुरी: 3,07,024
एटा:                                                          2,63,053

इन जिलों में पूर्व की अपेक्षा कम हुए मतदाता:

गाजीपुर : 94,757
मैनपुरी : 93,207
आजमगढ़ : 60,347
एटा : 23,429
आगरा :                                                        23,294

इन जिलों में सबसे ज्यादा बढ़े पंचायत मतदाता

बलिया : 1,60,376
लखीमपुर खीरी : 1,38,223
सिद्धार्थनगर : 1,23,162
कुशीनगर :                                                 1,20,011

Related posts

आरओ परीक्षा: बेल्थरा रोड की रुचि आर्या ने रचा कीर्तिमान

Baliram Singh

सरकारी वाहन की जगह पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करेंगे अधिकारी

Baliram Singh

“आइकॉन ऑफ बिहार” से सम्मानित हुईं आजमगढ़ की बेटी

Baliram Singh