ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

रायबरेली की सड़कें खस्ताहाल, राहुल गांधी ने दिखायी हकीकत

राहुल गांधी

दिशा समिति की बैठक में उठा मुद्दा

युवा तुर्क, रायबरेली

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को रायबरेली में दिशा समिति की बैठक में जिले की बदहाल सड़कों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। बैठक के दौरान राहुल गांधी ने गड्ढायुक्त सड़कों की तस्वीरें दिखाकर अधिकारियों से जमीनी स्थिति पर सवाल किए। इस दौरान अन्य सदस्यों ने भी इस समस्या को उठाया।

राहुल गांधी
दिशा समिति की बैठक में राहुल गांधी, रायबरेली

बैठक में सलोन विधानसभा क्षेत्र से नामित सदस्य किरन देवी ने मोहम्मदाबाद के दुधवा बॉर्डर से जगदंब ऋषि की तपोस्थली तक जाने वाली खराब सड़क का मुद्दा उठाया। इस पर क्षेत्रीय विधायक अशोक कोरी ने मोबाइल पर सड़क की स्थिति ठीक होने की जानकारी दिखाते हुए नामित सदस्य पर गलत जानकारी देने का आरोप लगाया।

मामला सामने आने के बाद राहुल गांधी ने गूगल मैप पर संबंधित सड़क की लोकेशन डाउनलोड कराकर सदन और जिलाधिकारी को दिखाई।

उन्होंने कहा कि सड़क को लेकर दी गई जानकारी सही नहीं है और वास्तविक स्थिति अलग है। राहुल गांधी ने जिलाधिकारी को सड़क का तत्काल निर्माण कराने के निर्देश दिए।

राहुल गाँधी
दिशा समिति की बैठक में राहुल गांधी, रायबरेली

दिशा की बैठक में सड़क, बिजली, पानी और अन्य विकास कार्यों की भी समीक्षा हुई। जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। इससे पहले राहुल गांधी ने सांसद आवास पर करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से हुए विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें दो ट्रांसफार्मर, दो एंबुलेंस, इंटरलॉकिंग और बारात घर समेत अन्य कार्य शामिल हैं।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: “प्लीज शोर मत करिए, नींद नहीं आ रही है”- बस इतना ही गुनाह था

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट

Related posts

पूर्व केंद्रीय मंत्री कल्पनाथ राय की स्मृति में बनेगा अत्याधुनिक 5 मेगावाट का सौर ऊर्जा पार्क

Baliram Singh

चंद्रशेखर जी ने सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण का सपना देखा था- यशवंत सिंह

Baliram Singh

ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर जौनपुर में इंजीनियर निलंबित

Baliram Singh