ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेशदिल्ली

मंत्री अनिल कुमार से मिले 68500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी

68500 शिक्षक भर्ती

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी से भी कर चुके हैं अनुरोध

युवा तुर्क, नई दिल्ली

उत्तर प्रदेश की 68500 शिक्षक भर्ती के ओबीसी अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री जयंती चौधरी से उनके आवास पर मुलाकात की और उनके निर्देशन पर उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से मिलकर विस्तृत ज्ञापन  सौंपा।

मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री को उ.प्र. के अधिकारियों द्वारा 8 सालों से मामले को फंसाए रखने के समस्त पहलुओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया।  68500 शिक्षक भर्ती पर 7 जुलाई 2026 को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग उ.प्र. लखनऊ के आदेश का अनुपालन करने के अनुरोध के साथ प्रतिनिधिमंडल ने यथाशीघ्र मामले के सकारात्मक निस्तारण का अनुरोध किया।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इस प्रकरण में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग उ.प्र. द्वारा 68500 शिक्षक भर्ती के ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को आरक्षित श्रेणी में रखा जाए और भर्ती परीक्षा के उत्तीर्णांक में 5 प्रतिशत की छूट देकर पूर्णांक 150 में से 60 अंक अर्थात 40% अंक पाने वाले अभ्यर्थियों का रिजल्ट संशोधित करने एवं सफल अभ्यर्थियों को 68500 शिक्षक भर्ती की बची हुई सीटों पर नियुक्ति प्रदान करने का आदेश पारित है। जिसकी प्रतिलिपि 9 जुलाई 2026 को अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा – उत्तर प्रदेश शासन को भेजी गई।

राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने अपने 05.01.2022 के मूल आदेश में ओबीसी समेत दिव्यांगजन /भूतपूर्व सैनिक स्वयं /स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रितों को भी भर्ती परीक्षा के उत्तीर्णांक में 5% की छूट देकर सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने का आदेश दिया है। इस भर्ती में अभी भी लगभग 23000 सीटें खाली हैं , जिनमें से लगभग 9000 सीटें अकेले ओबीसी वर्ग में खाली हैं। अभ्यर्थियों का कहना है- इस भर्ती में आरक्षित वर्ग के समस्त वंचित वर्गों को उत्तीर्णांक में 5% की छूट मिलने से ओबीसी समेत सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को भी नौकरी मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा। अभ्यर्थियों ने बताया कि मामले का सुखद एवं सकारात्मक निस्तारण हो सकता है, लेकिन बेसिक शिक्षा विभाग के कुछ अधिकारियों ने जानबूझकर मामले को 8 सालों तक लटकाए रखा और सरकार स्तर तक भी लगातार गलत फीडबैक दे रहे हैं।

इस संबंध में अभ्यर्थी, सरकार और शासन में लगातार पैरवी कर रहे हैं, लेकिन अभी तक सकारात्मक हल नहीं निकल पाया है। प्रतिनिधिमंडल में नवीन चौधरी, आशुतोष वर्मा, तूफान सिंह, अखिल कुमार यादव  आदि अभ्यर्थी मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व नवीन चौधरी ने किया।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: रजिस्टर्ड नहीं है प्रोजेक्ट, तब भी शिकायत कर सकेंगे खरीदार

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट

Related posts

महंगाई, बेरोजगारी व यूजीसी कानून के समर्थन में सड़क पर उतरे किसान व मजदूर

Baliram Singh

भगत सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की मांग

Baliram Singh

कॉमनवेल्थ गेम्स: 39 मेडल के साथ चौथे पायदान पर भारत

Baliram Singh