ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव की घोषणा- पीडीए सरकार आने पर राशन में सरसों का तेल भी देंगे  

अखिलेश यादव

अयोध्या में तेल इकट्‌ठा करती महिलाओं को लाठी मारने की वायरल वीडियो अखिलेश यादव ने शेयर की

युवा तुर्क, लखनऊ

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने घोषणा की है कि सपा की पीडीए सरकार आने पर हम आम जनता को राशन में सरसों का तेल भी देंगे। अयोध्या में दीपोत्सव के पश्चात गरीब जनता द्वारा दीयों से सरसो का तेल इकट्‌ठा किए जाने पर लाठी मारे जाने की वीडियो शेयर करते हुए सपा प्रमुख ने यह घोषणा की। उन्होंने इस मामले में महिला आयोग को भी संज्ञान लेने की मांग की है।

PDA
पीडीए सरकार आने पर राशन में सरसों का तेल देंगे अखिलेश

दरअसल, वायरल वीडियो में दिख रहा है कि सरसों का तेल इकट्‌ठा करने के दौरान कुछ लोग गरीब महिलाओं को डंडे से मार रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अखिलेश यादव ने कहा,

“कुछ महीनों बाद हम अपनी ‘पीडीए सरकार’ बनाकर राशन में सरसों का तेल देने का काम करेंगे; जिससे किसी शोषित, वंचित व ग़रीब को इन भाजपाइयों से बेंत  खाकर बेइज़्ज़ती न सहनी पड़े। भाजपा के उत्पीड़न से ‘पीड़ित, दुखी, अपमानित’ लोग इस बार भाजपा का स्थायी सफ़ाया कर देंगे।

भाजपाइयों ने अयोध्या में तथाकथित नारी वंदन का जो हिंसक नज़ारा पेश किया है वो वंदनीय नहीं, निंदनीय है। महिला आयोग संज्ञान लेकर इस भाजपाई और आयोजकों पर वैधानिक-दंडात्मक कार्रवाई करे।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: गैस चैंबर में तब्दील दिल्ली, बाहरी वाहनों के प्रवेश पर लगी रोक

बेल्थरा रोड
मां मतुरानी देवी फॉर्मेसी कॉलेज, बेल्थरा रोड, बलिया
Yuva Turk
Yuva Turk

Related posts

बस्ती के राजपरिवार के युवा के हाथों में रालोद प्रदेश की कमान

Baliram Singh

जंतर मंतर पर प्रदर्शन, 7000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में  

Baliram Singh

इकलौते विधायक के निधन पर भावुक हुईं बसपा सुप्रीमो मायावती

Baliram Singh