ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

इकलौते विधायक के निधन पर भावुक हुईं बसपा सुप्रीमो मायावती

मायावती

शुक्रवार को बयासी घाट, बलिया में होगी अंत्येष्टि

युवा तुर्क, लखनऊ

उत्तर प्रदेश में बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती भावुक हो गईं। उमाशंकर सिंह के पार्थिव शरीर का दिल्ली से लखनऊ लाने के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती उनके आवास पर पहुंची और उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित कीं।

उमाशंकर सिंह, बसपा विधायक
उमाशंकर सिंह, बसपा विधायक

इस दौरान बसपा सुप्रीमो ने भावुक होते हुए कहा,

“उमाशंकर सिंह मुझे अपनी सगी बहन की तरह मानते थे। रक्षाबंधन पर मैं लखनऊ रहूं या दिल्ली, वह हर साल मुझसे राखी बंधवाने आते थे। राजनीति में कई लोगों ने साथ छोड़ा, लेकिन उमाशंकर सिंह ने कभी धोखा नहीं दिया। उनका यह अपनापन मैं कभी नहीं भूल सकती।”

उमाशंकर सिंह
बसपा सुप्रीमो से राखी बंधवाते हुए विधायक उमाशंकर सिंह (फाइल फोटो)

बसपा सुप्रीमो ने कहा,

अगर परिवार की इच्छा होगी तो उनके बेटे को राजनीति में आगे बढ़ने का पूरा अवसर दूंगी। उन्हें वही सम्मान और महत्व दिलाने का प्रयास करूंगी, जो उमाशंकर सिंह को पार्टी में मिला था।

उमाशंकर सिंह
विधायक उमाशंकर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सीएम योगी

उमाशंकर सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधानसभा  अध्यक्ष सतीश महाना ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम योगी ने उनके बेटे को ढांढस बंधाया। इस अवसर पर मंत्री सुरेश खन्ना और स्वतंत्र देव सिंह भी पहुंचे थे। मंत्री दयाशंकर सिंह, ओम प्रकाश राजभर, संजय निषाद, पूर्व एमएलसी यशवंत सिंह, विधायक डॉ.एचएन पटेल सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने लोकप्रिय विधायक को श्रद्धांजलि दी।

Umashankar Singh
विधायक उमाशंकर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना

शुक्रवार को होगी अंत्येष्टि:

उमाशंकर सिंह का शव देर शाम बलिया के रसड़ा स्थित उनके पैतृक गांव पहुंचा तो उनके दर्शन के लिए हजारों की तादाद में स्थानीय लोग पहुंच गए। विधायक का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव खनवर में कल यानी शुक्रवार को किया जाएगा।

उमाशंकर सिंह ने बुधवार शाम दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। 55 साल के उमाशंकर सिंह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। इलाज के लिए अमेरिका भी गए थे, लेकिन बीमारी चौथे स्टेज तक पहुंच चुकी थी।

तीन बार रहे विधायक:

उमाशंकर सिंह बलिया की रसड़ा विधानसभा सीट से लगातार तीन बार विधायक चुने गए। परिवार में पत्नी पुष्पा सिंह, बेटी यामिनी और बेटे प्रिंस युकेश हैं। यामिनी की शादी 2019 में और युकेश की शादी 2024 में हुई थी। युकेश की पत्नी कनिका सिंह, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह की भतीजी हैं। इस शादी में भी बसपा प्रमुख मायावती शामिल हुई थीं। उमाशंकर सिंह के दामाद ओड़िसा कैडर के आईएएस अधिकारी हैं।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट
नवजीवन इंग्लिश स्कूल, बेल्थरा रोड, बलिया
नवजीवन इंग्लिश स्कूल, बेल्थरा रोड, बलिया

Related posts

पृथ्वी दिवस: अवैध खनन से धरती माँ आहत

Baliram Singh

नमो घाट हत्याकांड: जायसवाल महासभा ने की पीएम मोदी से न्याय की मांग

Baliram Singh

जदयू कार्यालय में मनाया गया निशांत कुमार का जन्मदिन

Baliram Singh