ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
अन्य राज्य

पटेल स्मारक ट्रस्ट के सदस्यों ने पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प

सतना

रामपुर बघेलान विधानसभा क्षेत्र में किया गया वृहद वृक्षारोपण

युवा तुर्क, सतना

पर्यावरण का रखो ध्यान,

तभी बनेगा देश महान।

इसी ध्येय के साथ सतना जनपद के रामपुर बघेलान विधानसभा क्षेत्र के ग्राम असरार में सरदार पटेल स्मारक ट्रस्ट की तरफ से एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान में ट्रस्ट के पदाधिकारियों और सक्रिय सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पर्यावरण को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया।

सतना
सरदार पटेल स्मारक ट्रस्ट ने किया पौधारोपण, सतना

इस अवसर पर सरदार पटेल स्मारक ट्रस्ट के सभी प्रमुख पदाधिकारी, सदस्य और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर रोपे गए पौधों की सुरक्षा और उनकी नियमित देखभाल (सींचने) का संकल्प लिया, ताकि ये पौधे भविष्य में विशाल वृक्ष का रूप ले सकें। ग्रामीणों ने ट्रस्ट के इस सराहनीय सामाजिक कार्य की खुलकर प्रशंसा की।

इंजी. बलिहारी पटेल
इंजी. बलिहारी पटेल, अपना दल के संस्थापक सदस्य

वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से ट्रस्ट के अध्यक्ष गेंदलाल भाई पटेल, चौधरी महेंद्र सिंह, ब्रजेश प्रताप सिंह, भाईलाल सिंह, रमाशंकर पटेल, बीरबहादुर सिंह बीरू, चक्रभान सिंह, सम्पत सिंह, यमुना सिंह, चंद्रपाल सिंह, बंशपती सिंह, भैइन सिंह इत्यादि काफी संख्या में लोग शामिल रहे।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: पटेल बनाम नेहरू की बहस में उलझने की बजाय उनके योगदान का हो मूल्यांकन

Yuva Turk
Yuva Turk
Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट

Related posts

जनादेश: पांच में से तीन राज्यों में भाजपा का कब्जा, बंगाल में झालमुरी का असर

Baliram Singh

राजधानी एक्सप्रेस, अमृत भारत सहित कई ट्रेनें रद्द

Baliram Singh

खनन कारोबारी इश्तियाक खान मुंबई से गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल  

Baliram Singh