ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
अन्य राज्यउत्तर प्रदेशदिल्लीदेशहरियाणा

दीवाली से पहले दिल्ली का बिगड़ा मिज़ाज 

Pollution

एनसीआर में दिल्ली सबसे अधिक प्रदूषित 

राजेश तिवारी, नई दिल्ली

दीवाली से ठीक पहले प्रदूषण ने दिल्ली के लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मंगलवार को दिल्ली में प्रदूषण का स्तर 380 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में शामिल प्रमुख शहर नोएडा, ग्रेटर नोएडा, ग़ाज़ियाबाद, फरीदाबाद और गुड़गांव में सबसे खराब हवा इस समय दिल्ली की है। दिल्ली में लोगों को आंखों में धूल और गले में खरास का अहसास होने लगा है।

आमतौर पर दीवाली के आसपास दिल्ली समेत एनसीआर में प्रदूषण बढ़ने के साथ ही हवा दम घोंटू होने लगी है। घर से बाहर निकलते ही आंखों में धूल जैसा अहसास हो रहा है, जबकि पिछले सप्ताह ही दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में अच्छी बारिश हुई है। लेकिन आसमान से बादल हटते ही अब तेज़ी से फ़ॉग बढ़ गया है। इसी के साथ दिल्ली में प्रदूषण का स्तर तेज़ी से बढ़ा है और इस समय 380 एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) दर्ज किया गया है और इसी के साथ दिल्ली में ग्रेप- 2 लागू हो गया है।

माना जा रहा कि इसी तरह दिल्ली में हवा खराब होती रही, तो जल्द ही ग्रेप-3 और ग्रेप-4 लग सकता है। अभी दीवाली और उसके बाद छठ पूजा का मौसम आने वाला है। आसमान में फॉग बढ़ने से धूप धुंधली हो गयी है।

दिल्ली एनसीआर में दर्ज एक्यूआई के आंकडे: 

नई दिल्ली 380

नोएडा – 222

ग्रेटर नोएडा -164

ग़ाज़ियाबाद -277

फरीदाबाद -126

गुड़गांव -324

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: उत्तर रेलवे का बड़ा फैसला, 45 ट्रेनों के समय में बदलाव

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट
युवा तुर्क
जनसरोकर की खबरों के लिए युवा तुर्क को मजबूत कीजिये, हमारा संबल बनिये

Related posts

एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को वोट नहीं देंगे कर्मचारी!  

Baliram Singh

IAS दिव्या मित्तल ने दिया नौकरी से इस्तीफा

Baliram Singh

गन्ना राज्यमंत्री संजय गंगवार साईकिल से पहुंचे शोकाकुल परिवारों के घर

Baliram Singh