ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेशदिल्ली

IAS दिव्या मित्तल ने दिया नौकरी से इस्तीफा

युवा तुर्क, लखनऊ
तेज तर्रार महिला IAS दिव्या मित्तल ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। वर्तमान में दिव्या मित्तल राजस्व विभाग में विशेष सचिव पद पर तैनात थी। मिर्जापुर, देवरिया, संत कबीर नगर का डीएम रहते उन्होंने सारानीय कार्य किया, जिसकी वजह से उनकी खूब तारीफ हुई।

दिव्या मित्तल ने अपने पत्र में लिखा है, “डीएम रहते देवरिया ने सिखाया कि सबके साथ खड़ा रहना विकल्प नहीं, कर्तव्य है। और मिर्जापुर ने सिखाया ‘असंभव’ कोई तथ्य नहीं बस एक राय है।

दिव्या मित्तल का पत्र
दिव्या मित्तल का पत्र

पिछले दो साल में 7 आईएएस अफसरों ने इस्तीफा दिया:

रिग्जियान सैफल 2003 बैच के IAS अफसर रिग्जियान सैफल मुख्यमंत्री के सचिव थे

विकास गोठलवाल 2008 बैच के IAS अफसर विकास गोठलवाल ने निजी कारणों के चलते इस्तीफा दिया था

विद्या भूषण 2008 बैच के IAS अफसर बिना बताए छुट्टी लेने के आरोप में निलंबित किए जाने के बाद पिछले साल आईएएस विद्याभूषण ने वीआरएस लिया

रेणुका कुमार 1997 बैच की आईएएस अफसर ने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दिया

जूथिका पाटणकर 1988 बैच की आईएएस अफसर ने स्वास्थ्य कारणों से पद छोड़ दिया

मोहम्मद मुस्तफा 1995 आईएएस का इस्तीफा निजी कारणों से इस्तीफा दिया

अभिषेक सिंह 2011 बैच के आईएएस अफसर को नौकरी में लापरवाही बरतने को लेकर निलंबित किया गया अभिषेक सिंह ने भी इस्तीफा दे दिया

Related posts

थरवई में भाई-बहन की संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में डूब कर मौत

Baliram Singh

मऊ: स्टेशन पर वर्दी में देशभक्ति का संदेश

Baliram Singh

सामाजिक बराबरी के लिए संघर्ष करने वाले भी हैं ‘मुख्यधारा’

Baliram Singh