ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

गन्ना राज्यमंत्री संजय गंगवार साईकिल से पहुंचे शोकाकुल परिवारों के घर

मंत्री ने परिजनों से व्यक्त की शोक संवेदनाऐं

युवा तुर्क, पीलीभीत
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की डीजल पेट्रोल बचाओ मुहिम को लेकर गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार काफी गम्भीर हैं. कल रात मंत्री संजय गंगवार शहर में भ्रमण हेतु साईकिल से निकले, जहाँ मोहल्ला सुनगढ़ी में पहुँचकर शोकाकुल परिवारों से भेट कर शोक संवेदनाऐं व्यक्त की।

गन्ना मंत्री
गन्ना मंत्री संजय सिंह गंगवार

लखनऊ से लौटने के बाद राज्यमंत्री श्री गंगवार प्राथमिकता के आधार उन परिवारो से मिलने पहुचे, जिनके घर वालों ने अपनो को खो दिया है। राज्यमंत्री श्री गंगवार ने इस भ्रमण हेतु साईकिल से जाने का निर्णय लिया और साईकिल से चलकर मोहल्ला सुनगढ़ी पहुचे, जहाँ उन्होने सबसे पहले केसरी लाल के यहाँ पहुँचकर उनके दिवगंत पुत्र मुकेश की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया और शोक संवेदना व्यक्त की।

पीलीभीत
गन्ना मंत्री संजय सिंह गंगवार

इसके बाद राज्यमंत्री श्री गंगवार छोटे लाल के पुत्र सोवरन लाल मौर्य, वेदप्रकाश राठौर की माता रामा देवी, डोरी लाल लोधी के पुत्र रोहिताश कुमार, डोरी लाल के पुत्र सुशील लोधी के यहां पहुचे, जहाँ उन्होंने मृतको के परिजनो से भेट कर शोक संवेदनाऐं व्यक्त की. उन्होनें कहा कि दुख की इस घड़ी में वह उनके साथ है।

पीलीभीत
गन्ना मंत्री संजय सिंह गंगवार

इसके बाद राज्यमंत्री श्री गंगवार मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक सहायता प्राप्त मरीजों और उनके परिजनों से मिले और उनके उपचार आदि के बारे जानकारी हासिल की और जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की। मोहल्ला सुनगढी में ही जिन परिवारों से मिले, उनमें गजेन्द्र पाल लोधी, राम स्वरूप भारती, आशीष जयसवाल, पंकज तिवारी, नरेश कुमार और अनुराग वर्मा शामिल हैं, जिनकों मुख्यमंत्री सहायता कोष से राज्यमंत्री श्री गंगवार द्वारा इलाज हेतु आर्थिक सहायता दिलाई गई है।

बेल्थरा रोड
सेंट जेवियर स्कूल, बेल्थरा रोड

Related posts

2027 में यूपी में फिर बनेगी भाजपा सरकार- नितिन नबीन

Baliram Singh

योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेदारी- आनंदीबेन पटेल

Baliram Singh

68500 शिक्षक भर्ती: ओबीसी छात्रों ने पंकज चौधरी से लगाई गुहार

Baliram Singh