ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: नागल में एक ही गैस एजेंसी पर 17 हजार उपभोक्ताओं का बोझ

नई एजेंसी की मांग को लेकर DM के नाम सौंपा ज्ञापन

युवा तुर्क, सहारनपुर

सहारनपुर जनपद के नागल क्षेत्र में गैस सिलेंडर की किल्लत और डिलीवरी में हो रही देरी से परेशान उपभोक्ताओं की आवाज सहारा विकास ट्रस्ट बना। ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष रियाज अहमद के नेतृत्व में ट्रस्ट पदाधिकारियों ने मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर सम्बंधित अधिकारी को DM के नाम ज्ञापन सौंपा और नागल में नई LPG एजेंसी स्थापित करने की मांग की.

ज्ञापन में ट्रस्ट ने बताया कि नागल की शहीद कैलाश गैस एजेंसी, भाटखेड़ी रोड पर करीब 17 हजार LPG उपभोक्ताओं के कनेक्शन हैं। उपभोक्ताओं की संख्या अत्यधिक होने के कारण एजेंसी पर कार्यभार बहुत बढ़ गया है। इससे उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है. एजेंसी पर रोजाना लंबी कतारें लग रही हैं। दूर-दराज के गांवों में आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के हजारों परिवार परेशान हैं। महिलाओं, बुजुर्गों और दैनिक वेतनभोगी लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। ट्रस्ट ने मांग की कि क्षेत्र की वास्तविक स्थिति का सर्वे कराकर नागल में नई इंडेन /भारत गैस /HP गैस एजेंसी खोली जाए। साथ ही उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए जाएं। उपभोक्ताओं की संख्या के आधार पर आपूर्ति और दूर-दराज के गांवों में समयबद्ध होम डिलीवरी भी सुनिश्चित की जाए।

ज्ञापन देने वालों में ट्रस्ट के उपाध्यक्ष गुलबहार अहमद, मुस्तकीम, अमर, अखलाक, फिरोज खान, प्रशांत त्यागी, शहजाद, इंजिनियर जिकरुर्रहमान सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

प्रदेश के 1.30 लाख दिव्यांगजनों को मिल चुका है आवास

Baliram Singh

68500 शिक्षक भर्ती: छात्रों ने शिक्षा मंत्री से लगाई गुहार

Baliram Singh

करोड़ों खर्च, फिर भी नहीं मिला ग्रामीणों को एक लोटा पानी

Baliram Singh