ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद नगर में एक भी पर्यटन स्थल नहीं, किसान नेता ने डीएम को लिखा पत्र

Farmer

वन चेतना केंद्र निनौआ का पुनर्निर्माण कराने का अनुरोध

युवा तुर्क, फर्रुखाबाद

आलू बेल्ट के तौर पर पूरे देश में मशहूर फर्रुखाबाद नगर क्षेत्र में एक भी पयर्यटन स्थल पार्क नहीं है। किसान नेता अशोक कटियार ने डीएम अरविंद कुमार को पत्र लिखकर इस बाबत अनुरोध किया है।

अशोक कटियार ने पत्र के माध्यम से कहा कि तत्कालीन निनौआ के प्रधान सुरजीत सिंह से प्रस्ताव कराकर वन विभाग को यह बेशकीमती भूमि आवंटित की गई थी।

यंहां वन विभाग का निरीक्षण भवन पौधशाला तथा चिड़ियाघर का निर्माण व संचालन कराया गया था, जिसमें जिले के पर्यटक छात्र घूमने आते थे तथा यंहां कई फिल्में भी शूट की गई थी।

तत्कालीन जिलाधिकारी अरविन्द कुमार तथा अन्य अधिकारी भी यंहां पर जनता दरबार लगाया करते थे। अ

शोक कटियार ने कहा कि पिछले दो दशक से यह स्थल खंडहर बना हुआ है। वन विभाग द्वारा आवंटन शर्तों का पालन नहीं किया जा रहा है। अत: निम्न अनुरोध है-

  1. उपरोक्त स्थान पर वन विभाग द्वारा पुन: वन चेतना केंद्र, वन विहार, चिड़ियाघर का संचालन अति शीघ्र शुरू किया जाये। 
  2. वन विभाग आवंटन शर्तों को पालन करने में लगातार विफल रहता है तो उपरोक्त भूमि का आवंटन समाप्त किया जाये, ताकि इस स्थान पर अन्य योजनाओं के तहत विकास कार्य कराये जा सके।

अत: इस संबंध में प्रभागीय निदेशक वन विभाग को आवश्यक निर्देश देने का कष्ट करें।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: गन्ना किसानों ने भरी हुंकार- रौनापार में होगी किसान पंचायत

बेल्थरा रोड
सेंट जेवियर स्कूल, बेल्थरा रोड

Related posts

पत्रकारों ने नए डीएम को सोनभद्र की बुनियादी समस्याओं से अवगत कराया

Baliram Singh

दक्षिणांचल की मुख्य सड़क ‘किलर रोड’ में तब्दील!

Baliram Singh

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन  

Baliram Singh