ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

चुनाव से पहले भाजपा को झटका, कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व मंत्री

मोदी सरकार ने पिछड़ों के साथ धोख़ा किया: हीरा ठाकुर

युवा तुर्क, लखनऊ

उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष रहे पूर्व मंत्री हीरा ठाकुर सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। इस अवसर पर हीरा ठाकुर ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जातिगत जनगणना के मुद्दे पर पिछड़े वर्गों के साथ ‘‘धोखा’’ किए जाने से आहत होकर उन्होंने बीजेपी से नाता तोड़ा है।

पूर्व मंत्री हीरा ठाकुर कांग्रेस में शामिल
पूर्व मंत्री हीरा ठाकुर कांग्रेस में शामिल

हीरा ठाकुर ने कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, पार्टी के ओबीसी विभाग के अध्यक्ष अनिल जयहिंद और सांसद राकेश राठौर की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस के ओबीसी विभाग के अध्यक्ष अनिल जयहिंद ने हीरा ठाकुर का कांग्रेस में स्वागत करते हुए कहा कि जातिगत जनगणना मामले में जिस तरह से ओबीसी समाज के साथ ‘‘धोखा’’ हुआ, उससे आहत होकर हीरा ठाकुर ने ‘‘मनुवादी मानसिकता वाली बीजेपी’’ का साथ छोड़ा है।

इस अवसर पर हीरा ठाकुर ने जननायक कर्पूरी ठाकुर का जिक्र करते हुए कहा कि वह देश के पहले ऐसे नेता थे, जिन्होंने बिहार में पिछड़ों को आरक्षण दिया, लेकिन पिछड़ों की एक बड़ी आबादी अब भी अपने अधिकारों से वंचित है. उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को जातिगत जनगणना के मुद्दे को मजबूती से उठाने के लिए धन्यवाद दिया।
हीरा ठाकुर ने कहा, ‘‘राहुल गांधी ने जातिगत गणना के लिए बहुत बड़ी लड़ाई लड़ी, लेकिन जब जनगणना का एजेंडा आया, तो उसमें पिछड़ी जातियों के साथ धोखा कर दिया गया.’’
गौर तलब है कि हीरा ठाकुर लगभग 12 साल तक विधान परिषद के सदस्य रह चुके हैं। हीरा ठाकुर अति- पिछड़े समाज के अधिकारों के लिए सदैव मुखर रहते हैं तथा ‘राष्ट्रीय कर्पूरी ठाकुर विचार मंच’ नामक संगठन भी चलाते हैं।

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट
बलिया बलिदान दिवस
बलिया बलिदान दिवस
Sonbhadra
Kids Care English School, Sonbhadra

Related posts

हरियाणा की तर्ज पर लागू हो भावांतर भरपाई योजना, किसानों को मिले प्रोत्साहन राशि

Baliram Singh

बी फार्मा के छात्र की निर्मम हत्या मामले में तीन को आजीवन कारावास   

Baliram Singh

उ.प्र. फेडरेशन ऑफ मिनि. सर्विस एसो. का 20 अगस्त से शुरू होगा द्विवार्षिक  महाधिवेशन

Baliram Singh