ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

यूपी में 2584 संविदा महिला परिचालकों की होगी भर्ती

दयाशंकर सिंह

महिला अभ्यर्थियों की उनके गृह जनपद वाले डिपो पर होगी तैनाती – दयाशंकर सिंह

युवा तुर्क, लखनऊ

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में 2584 हजार महिला अभ्यर्थियों को सीधे संविदा परिचालक के पद पर रखा जायेगा। महिला अभ्यर्थियों के अनुबंध के लिए उनका उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं कौशल विकास मिशन का सदस्य होना अथवा एनसीसी बी प्रमाण पत्र, एनएसएस एवं स्काउट गाइड संस्था के राज्य पुरस्कार एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि भर्ती के लिए इण्टरमीडिएट की योग्यता के साथ सीसीसी प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। महिला अभ्यर्थियों को इण्टरमीडिएट में प्राप्ताकों की मेरिट निर्धारित करते हुए सीधे संविदा परिचालक के पद पर रखा जाएगा।

एनसीसी बी प्रमाणपत्र, एनएसएस प्रमाणपत्र, भारत स्काउट एवं गाइड संस्था के राज्य पुरस्कार एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्रमाणपत्र धारक महिला अभ्यर्थियों को इण्टरमीडिएट में प्राप्तांकों पर 5 प्रतिशत का वेटेज दिया जाएगा। महिला परिचालकों को संविदा चालकों- परिचालकों हेतु अनुमन्य पारिश्रमिक दरों के समान दर से ही भुगतान किया जायेगा।

रोजगार मेला के जरिए होगी भर्ती:

महिला अभ्यर्थियों को उनके गृह जनपद के तहत आने वाले डिपो में नियुक्त किया जायेगा। परिचालक पद पर भर्ती के लिए 25 मार्च, 28 मार्च, 30 मार्च, 1 अप्रैल को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी निकटतम क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय जाकर अपना आवेदन कर सकती हैं।

25 मार्च को सहारनपुर, झांसी, कानपुर, चित्रकूट धाम-बांदा, प्रयागराज,

28 मार्च को गाजियाबाद, अलीगढ़ बरेली, अयोध्या, वाराणसी,

30 मार्च को मेरठ, इटावा, हरदोई, देवीपाटन, आजमगढ़

 01 अप्रैल को नोएडा आगरा मुरादाबाद ,लखनऊ, गोरखपुर क्षेत्रों में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: हर आवास विहीन व्यक्ति को मिलेगा पक्का मकान- केशव प्रसाद मौर्य

Education
नवजीवन इंग्लिश स्कूल, बेल्थरा रोड
Education
New Central Public Academy, Belthra Road

Related posts

2027 में बेल्थरा रोड से प्रवीण प्रकाश मजबूत दावेदार  

Baliram Singh

जनादेश: पांच में से तीन राज्यों में भाजपा का कब्जा, बंगाल में झालमुरी का असर

Baliram Singh

ओलावृष्टि से फसल तबाह, सर्वे में भारी गड़बड़ी

Baliram Singh