ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

एसपी मऊ ने आरओ प्लांट का किया उद्घाटन, राहगीरों को मिलेगा शुद्ध पेयजल

मऊ

नदीम अहमद, मऊ

पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्र ने आजमगढ़ मोड़ स्थित मऊ क्लब की ओर से जनहित में लगाए गए आरओ प्लांट का भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर मऊ क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्यगण भी मौजूद रहे।

आरओ प्लांट स्थापित होने से अब आजमगढ़ मोड़ से गुजरने वाले राहगीरों एवं आम नागरिकों को स्वच्छ और शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। खासकर गर्मी के मौसम में लोगों को पीने के पानी के लिए होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी।

मऊ क्लब की इस पहल को जनहित और सामाजिक सरोकार से जुड़ा सराहनीय कदम माना जा रहा है। इस व्यवस्था से आमजन को निःशुल्क अथवा सुलभ रूप से स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिलने की उम्मीद है।

इस कार्यक्रम के अवसर पर मौजूद जनपद मऊ के वरिष्ठ पत्रकार एवं मऊ क्लब के सदस्यगण शामिल रहे।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: उत्तर रेलवे का बड़ा फैसला- 45 ट्रेनों के समय में बदलाव

बेल्थरा रोड
मां मतुरानी देवी फॉर्मेसी कॉलेज, बेल्थरा रोड, बलिया

Related posts

बलिया में थानों की कमान बदली, 10 पुलिस अधिकारियों का तबादला

Baliram Singh

सूरतगंज में खाद्य विभाग का छापा, पनीर-खोवा के सैंपल लिए

Baliram Singh

जनता की बुनियादी समस्याओं से राजनीतिक दलों का नहीं है सरोकार

Baliram Singh