ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

सूरतगंज में खाद्य विभाग का छापा, पनीर-खोवा के सैंपल लिए

फूड सैंपल

10 किलो खराब लड्डू मौके पर कराए नष्ट, दुकानदारों में मचा हड़कंप

अनूप सिंह, सूरतगंज, बाराबंकी

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मंगलवार को सूरतगंज कस्बे में छापेमारी की। अचानक हुई कार्रवाई से मिठाई कारोबारियों में हड़कंप मच गया। विभागीय टीम ने एक मिठाई की दुकान का निरीक्षण कर पनीर और खोवा के नमूने जांच के लिए लिए।

फूड इंस्पेक्टर अनुराधा मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने सूरतगंज चौराहे पर स्थित कौशल यादव उर्फ छोटू की मिठाई की दुकान पर पहुंचकर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई की जांच की। निरीक्षण के दौरान करीब 10 किलो लड्डू खराब अवस्था में पाए गए, जिन्हें विभागीय टीम ने मौके पर ही नष्ट करा दिया।

इसके अलावा दुकान से पनीर और खोवा के नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए सुरक्षित किया गया। अधिकारियों के अनुसार नमूनों की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फूड इंस्पेक्टर अनुराधा मिश्रा ने कहा कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि खराब, मिलावटी अथवा अस्वच्छ तरीके से खाद्य सामग्री बेचने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

योगी सरकार
विकास के पथ पर उत्तर प्रदेश (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि त्योहारों के मद्देनजर मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों की बिक्री बढ़ जाती है। ऐसे में आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए विभाग की ओर से आगे भी जांच अभियान जारी रहेगा।

खाद्य विभाग की अचानक हुई कार्रवाई की खबर फैलते ही कस्बे के अन्य दुकानदारों में भी खलबली मच गई। कई दुकानदार अपनी दुकानों में रखी मिठाई और अन्य खाद्य सामग्री की गुणवत्ता तथा साफ-सफाई को लेकर सतर्क नजर आए।

स्थानीय लोगों ने विभाग की कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट और खराब सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाने चाहिए।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: गुटखा मसाला उधार देने से मना करने पर दुकानदार पर बांका से हमला

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट

Related posts

शहादत दिवस पर याद की गईं फूलन देवी

Baliram Singh

पसमांदा समाज को साधने की रणनीति,  निरंतर बैठकें कर रहे हैं मंत्री दानिश आजाद अंसारी

Baliram Singh

पूर्व मंत्री डॉ मसूद का कांग्रेस से हुआ मोहभंग, आसपा में शामिल

Baliram Singh