ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेशबिहार

रायबरेली से चिराग पासवान ने किया यूपी चुनावी अभियान का शंखनाद

चिराग पासवान

403 सीटों पर तैयारी का ऐलान

राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर साधा निशाना; ‘चौखट-चौखट चिराग’ अभियान की घोषणा

युवा तुर्क, रायबरेली

केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने शनिवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली से यूपी में पार्टी के चुनावी अभियान का शंखनाद किया।

पार्टी के 26वें स्थापना दिवस और भीम संकल्प दिवस पर जीआईसी मैदान में आयोजित विशाल जनसभा में उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी और विपक्षी दलों ने संविधान तथा आरक्षण खतरे में होने का नैरेटिव फैलाकर जनता को गुमराह किया।

 

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने सवाल उठाया कि क्षेत्र की समस्याओं को लेकर वह कितनी बार रायबरेली आए और कितनी बार संसद में यहां के मुद्दे उठाए। उन्होंने संसद में गतिरोध को लेकर भी विपक्ष की आलोचना की।

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए चिराग ने सपा के ‘प्रण पत्र’ और पीडीए की राजनीति पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा शासनकाल में गुंडाराज, भ्रष्टाचार और अत्याचार को बढ़ावा मिला। उन्होंने कहा कि सपा के प्रण पत्र में गुंडई बर्दाश्त न करने का वादा करना उसके पिछले शासनकाल पर सवाल खड़े करता है। पीडीए की परिभाषा को लेकर भी उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधा।

403 सीटों पर तैयारी, गठबंधन का फैसला बाद में:

2027 विधानसभा चुनाव में गठबंधन के सवाल पर चिराग पासवान ने कहा कि अभी इस संबंध में कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। हालांकि, पार्टी प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर संगठन मजबूत करने की तैयारी कर रही है, ताकि जरूरत पड़ने पर अकेले चुनाव लड़ने का विकल्प भी खुला रहे।

लोजपा को भाजपा की बी-टीम कहे जाने पर उन्होंने कहा, “हमारी बी-टीम बहुजनों की टीम, भीम की टीम और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की टीम है।” उन्होंने प्रदेश में ‘चौखट-चौखट चिराग’ अभियान चलाकर जनता के बीच पहुंचने और उनकी समस्याओं को उठाने का ऐलान किया।

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट

Related posts

गैस चेंबर में दिल्ली तब्दील, बाहरी वाहनों के प्रवेश पर लगी रोक  

Baliram Singh

सिसवा बाजार स्टेशन पर आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग शुरू

Baliram Singh

मिर्जापुर: झोपड़ी में लगी भीषण आग, दो भैंसों की दर्दनाक मौत

Baliram Singh