ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

मिर्जापुर: झोपड़ी में लगी भीषण आग, दो भैंसों की दर्दनाक मौत

मिर्जापुर

15 कुंतल भूसा जलकर खाक

सूरज मौर्या, मिर्जापुर

मिर्जापुर जनपद के थाना विंध्याचल क्षेत्र अंतर्गत भटेवरा गांव में सोमवार को दोपहर करीब 2:00 बजे अचानक झोपड़ी में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सुभाष कुमार पांडे (पुत्र राम प्रसाद पांडे) की झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग भड़क उठी। आग इतनी तेज थी कि झोपड़ी में बंधी दो भैंसें बाहर नहीं निकल सकीं और जलकर उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं झोपड़ी में रखा करीब 15 कुंतल भूसा भी पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों के कारण आग पर काबू पाना आसान नहीं था। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।

इस हादसे से पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक क्षति हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है, ताकि उन्हें राहत मिल सके।

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, हालांकि प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या चूल्हे की चिंगारी से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: मिर्जापुर में भीषण हादसा, मैहर से दर्शन कर लौट रहा परिवार सहित 12 की दर्दनाक मौत

डॉ अनिल गंगवार
डॉ अनिल गंगवार, गैस्ट्रोलॉजिस्ट, लखनऊ

Related posts

आजमगढ़ के देवरांचल के गन्ना किसानों के लिए सड़क से संसद तक उठेगी आवाज

Baliram Singh

चकबंदी विभाग के खिलाफ किसानों का उग्र प्रदर्शन

Baliram Singh

सीबीएसई ईस्ट जोन योगासन चैंपियनशिप में बलिया के सनबीम स्कूल का दमदार प्रदर्शन, फाइनल में बनाई जगह

Baliram Singh