ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
Lead Storyअन्य राज्यउत्तर प्रदेश

मिर्जापुर में भीषण हादसा, मैहर से दर्शन कर लौट रहा परिवार सहित 11 की मौत

MIrzapur

मिर्जापुर के ड्रमंडगंज क्षेत्र में भीषण टक्कर से दो वाहन जलकर खाक

युवा तुर्क, मीरजापुर

मिर्जापुर से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां मैहर से दर्शन कर लौट रहे एक ही परिवार के 9 लोगों सहित कुल 11 की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा इतना भीषण था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में मातम पसर गया।

बताया जा रहा है कि जिगना थाना क्षेत्र के हरगढ़ गांव निवासी पंकज सिंह अपने परिवार के साथ मध्य प्रदेश के मैहर गए थे, जहां उनके भतीजे शिवा सिंह का मुंडन संस्कार कराया गया था।

मुंडन कार्यक्रम के बाद जब पूरा परिवार वापस लौट रहा था, तभी रीवा में उन्होंने अपनी बहन और भांजे को भी गाड़ी में बैठा लिया। लेकिन जैसे ही वाहन मिर्जापुर के ड्रमंडगंज क्षेत्र में पहुंचा, एक भीषण हादसा हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो वाहन और एक अन्य कार में जोरदार टक्कर हुई, जिसके बाद दोनों वाहन जलकर खाक हो गए। हादसा इतना भयावह था कि किसी को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

इस हादसे में पंकज सिंह पुत्र रामचंद्र सिंह, वीना सिंह पत्नी प्रदीप सिंह, पियूष सिंह पुत्र प्रदीप सिंह , वंदना सिंह पत्नी अरुण सिंह, पिंकी सिंह पत्नी कमलेश सिंह सिद्धार्थ सिंह, पुत्र कमलेश सिंह शिवा सिंह पुत्र अरुण सिंह, सोनम सिंह पुत्री प्रदीप सिंह और वाहन चालक विष्णु सिंह सहित कुल 9 लोग बोलेरो में सवार थे।

इसके अलावा दो अन्य लोग भी इस हादसे का शिकार हुए, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि हालात बेकाबू हो गए।

“टक्कर के बाद गाड़ी में आग लग गई… बचाने का मौका ही नहीं मिला…”

घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। फिलहाल हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

इस दर्दनाक हादसे ने एक ही परिवार को पूरी तरह उजाड़ दिया और पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है। वहीं परिजनों ने बताया कि बुधवार की सुबह मैहर में मुंडन संस्कार करने के लिए निकले थे, शाम को घर आते वक्त बड़ा हादसा हो गया जिसमें पूरा परिवार बिखर गया।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: करोड़ों खर्च, फिर नहीं मिला ग्रामीणों को एक लोटा पानी

Related posts

बिना रजिस्ट्री भी सरकारी क्रय केंद्र पर गेहूं बेच सकेंगे किसान

Baliram Singh

कांधा गौशाला में निकाले गए करोड़ों रुपयों की फिर से जांच हो

Baliram Singh

हरियाणा की तर्ज पर लागू हो भावांतर भरपाई योजना, किसानों को मिले प्रोत्साहन राशि

Baliram Singh