राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सक हैं डॉ वर्मा
राजू निषाद, अयोध्या
राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ वीरेंन्द्र वर्मा को अमेरिका की एक प्रतिष्ठित संस्था ने सम्मानित किया है।
इंटरनल मेडिसिन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और मरीजों की सेवा में समर्पण के लिए डॉ. वीरेन्द्र वर्मा को दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित चिकित्सा संगठन अमेरिकन कॉलेज ऑफ फिजिशियन् ने फेलोशिप प्रदान की है।
ACP मुख्यालय की ओर से जारी बधाई पत्र में कहा गया है कि “यह उपलब्धि आपके उत्कृष्टता के प्रति समर्पण, असाधारण रोगी देखभाल और इंटरनल मेडिसिन में नेतृत्व को दर्शाती है।”
संस्थान ने कहा कि डॉ. वीरेन्द्र वर्मा जी अब उन चुनिंदा चिकित्सकों के विशिष्ट समूह में शामिल हो गए हैं जो चिकित्सा पेशे के उच्चतम मानकों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
इस सम्मान के बाद डॉ. वर्मा अब अपने नाम के आगे FACP Fellow of the American College of Physicians की उपाधि लगा सकेंगे, जो दुनियाभर में सम्मान और विशेषज्ञता का प्रतीक मानी जाती है। यह उपाधि केवल उन्हीं डॉक्टरों को दी जाती है जिन्होंने शिक्षा, रिसर्च, क्लिनिकल केयर और सामाजिक सेवा में असाधारण योगदान दिया हो।

अमेरिकन कॉलेज ऑफ फिजिशियन्स दुनिया का सबसे बड़ा इंटरनल मेडिसिन स्पेशलिटी संगठन है, जिसका मुख्यालय अमेरिका में है। डॉ. वीरेन्द्र वर्मा की इस उपलब्धि पर चिकित्सा जगत से जुड़े लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है। यह सम्मान न केवल व्यक्तिगत बल्कि पूरे पूर्वांचल और भारत के लिए गर्व का विषय है, जो यह साबित करता है कि अयोध्या के चिकित्सक वैश्विक स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे है।
पढ़ते रहिए युवा तुर्क: कलेक्ट्रेट परिसर अथवा शहीद पार्क में स्थापित हो सरदार पटेल की प्रतिमा

